03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

घर में युवती की लाश मिलने से हड़कंप, उधमसिंह नगर की पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

एफएनएन, किच्छा: उधम सिंह नगर जिले की किच्छा कोतवाली क्षेत्र में स्थित पीडब्ल्यूडी के पास एक घर में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि मृतका नशे की आदी बताई जा रही है.वे यहां ये किराए के कमरे पर अपनी छोटी बहन एवं भांजी के साथ रहती थी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

किच्छा कोतवाली क्षेत्रांतर्गत पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के निकट हाथीखाना में किराए के घर में रहने वाली पिंकी का शव उसके कमरे में मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार पिंकी लम्बे समय से नशे की आदी थी. मृतका की मां आशा पहले से कई आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थी जिसके कारण आशा अपने पति कुलदीप से अलग होकर अपनी तीन बेटियों के साथ रहने लगी थी.

पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों चलेगा पता

बताया गया कि यूपी की मेरठ पुलिस ने कुछ समय पूर्व मृतका की मां और उसकी बहन को ठगी के मामले में गिरफ्तारी किया था. जिसके बाद वो दोनों जेल मे हैं. पिंकी तब से अपनी बहन रिंकी और भांजी के साथ किराए के घर में रह रही थी. पिंकी की मौत के बाद पुलिस ने पिंकी का शव परिजनों को सौंप दिया.सितारगंज सीओ बहादुर सिंह चौधरी ने बताया कि युवती का शव मिलने की सूचना पर किच्छा कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उन्होंने कहा कि मृतका के शरीर पर कोई निशान नहीं मिला है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा.

ये भी पढ़ें:- क्या सुबह जल्दी कॉफी पीना चाहिए, क्या हो सकते हैं इसके फायदे? एक्सपर्ट ने दी ये खास सलाह

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img