03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जनता दरबार मे लगा शिकायतों का अंबार, सीएम धामी ने सुनी समस्याएं, मौके पर ही किया निपटारा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना. इस दौरान लोगों की मूलभूत समस्याओं के समाधान पर मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए. खास बात यह रही कि कई शिकायतें ऐसी भी थी जिनका मुख्यमंत्री ने मौके पर ही निस्तारण किया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपनी समस्याओं को लेकर लोगों को विभागों के चक्कर न काटने पड़े, इसके लिए उन्हें विशेष ध्यान देना होगा.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से भी ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठाने के लिए कहा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा प्रदेश में अपणी सरकार पोर्टल के माध्यम से विभिन्न ई सेवाओं को दे रही है. लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए. राज्य में आम लोगों की शिकायतों को लेकर भी मुख्यमंत्री कार्यालय सीधे तौर पर मॉनिटरिंग करता है. ऑनलाइन शिकायत के निस्तारण को सुनिश्चित करने के लिए उसकी समीक्षा भी की जाती है. चिंता की बात यह है कि इस सबके बावजूद लोगों को मुख्यमंत्री दरबार तक अपनी शिकायत के लिए आना पड़ रहा है. इतना ही नहीं ऐसी शिकायतें जिनका मौके पर ही निस्तारण किया जा सकता है उन पर भी अधिकारी काम नहीं कर रहे. यही कारण है कि लोगों को विभागों या अधिकारियों के पास जाने के बजाय मुख्यमंत्री दरबार आना पड़ रहा है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारी को तहसील दिवस और बीडीसी की नियमित बैठकें करने का भी निर्देश दिये. इसका मकसद ब्लॉक तहसील और जिला स्तर पर जन समस्याओं का समाधान करवाना है. जिसके लिए जिलाधिकारी को हर कार्य दिवस पर जनसुनवाई के भी निर्देश दिए जा चुके हैं. इतना कुछ होने के बाद भी मुख्यमंत्री कार्यालय तक शिकायतें पहुंच रही हैं. इसका मतलब ब्लॉक जिला और राज्य स्तर के अधिकारी भी जन समस्याओं को लेकर काम नहीं कर पा रहे है. इतना ही नहीं लोगों का विश्वास अधिकारियों पर न होकर मुख्यमंत्री कार्यालय पर दिखाई दे रहा है. यही सब वजह है कि निचले स्तर पर समस्याओं का समाधान शत प्रतिशत होने के बजाय कई शिकायतें ऊपर तक भी पहुंच रही हैं.

पढ़ें- स्टेडियम गेट पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई ये आशंका

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img