03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पत्नी से हो गया था विवाद तो पति ने अपने दो मासूम बच्चों पर धारदार हथियार से कर दिया हमला, छोटे बच्चे की मौत, बड़ा बेटा गंभीर रूप से घायल

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : उत्तर पश्चिमी दिल्ली के भारत नागर एरिया में एक पिता ने खौफनाक कदम उठाया है। 35 वर्षीय पिता ने अपने दो मासूम बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें छोटे बच्चे की मौत हो गई। वहीं, बड़ा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

बच्चों पर धारदार हथियार से हमला

बच्चों पर हमला के बाद उसने भी आत्महत्या का प्रयास किया। बड़े बच्चे और पिता अस्पताल में इलाज चल रहा है। मंगलवार को पुलिस ने बताया कि जेजे कॉलोनी निवासी राकेश ने पत्नी से विवाद के बाद अपने दो मासूम बच्चों (02 साल और 05 साल) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। राकेश बेरोजगार और शराबी है।

पत्नी से हो गया था विवाद

पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम राकेश का अपनी पत्नी से विवाद हो गया और उसने खुद को दोनों बेटों के साथ एक कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद उसने बच्चों पर धारदार हथियार से हमला किया और बाद में आत्महत्या का प्रयास किया।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया

पुलिस के मुताबिक, शाम करीब साढ़े छह बजे घटना की सूचना मिलने के बाद भारत नगर थाने की एक टीम मौके पर पहुंची। घायलों को दीप चंद बंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

छोटे बेटे की अस्पताल में मौत

राकेश के छोटे बेटे की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि उनका और उनके पांच साल के बड़े बेटे का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए राकेश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img