03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

काशीपुर बार एसोसिएशन के भवन में हुई चोरी का खुलासा

एफएनएन, काशीपुर : करीब डेढ़ सप्ताह पूर्व काशीपुर बार एसोसिएशन भवन में हुई चोरी का खुलासा करती पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है। कचहरी परिसर स्थित काशीपुर बार एसोसिएशन के भवन में 7 दिसम्बर की रात चोर दीवार फांदकर घुस गए। चोरों ने कैमरे को आसमान की ओर कर दिया और बार भवन में लगे दो एसी, एक कंप्रेशर, पांच किलोवाट का एक स्टेबलाइजर चोरी कर ले गए।

तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर खुलासे हेतु टीम गठित की। बृहस्पतिवार को टीम ने कचहरी के निकट रहने वाले विक्रम उर्फ काली पुत्र नवल किशोर, ग्राम सदरपुर थान छजलैट जिला मुरादाबाद निवासी मोनू पुत्र हरि किशन, द्रोणासागर के समीप रहने वाले आकाश पुत्र ओम प्रकाश, ग्राम खेमपुर सेटवाला गुरमीत पुत्र कश्मीर सिंह तथा वैशाली कालौनी निवासी खेमपाल पुत्र राजवीर सिंह को गिरफ्तार कर चैती मैदान स्थित खंडहर से चेारी का सामान बरामद कर लिया। टीम में आईटीआई थाना प्रभारी विद्यादत्त जोशी, उपनिरीक्षक मनोज देवी, कां. ध्यान सिंह, कमलनाथ व वीरेन्द्र राणा शामिल थे।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img