एफएनएन, रेवाड़ी: शहर के मोहल्ला भजन का बाग के रहने वाले एक युवक की कुछ बदमाशों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। युवक का शव बदमाश कंटेनर डिपो के पास फेंक कर फरार हो गए। युवक देर शाम स्कूटी पर अपने घर से गया था। अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक युवक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। मॉडल टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार मोहल्ला भजन का बाग के रहने वाले लोकेश उर्फ लक्की को बृहस्पतिवार की रात सन्नी नाम का युवक स्कूटी पर अपने साथ लेकर गया था। इसके बाद लोकेश घर वापस नहीं आया। वापस नहीं आने पर स्वजन ने तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया था।








