03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अंकिता हत्याकांड के अहम गवाह की बातों ने चौंकाया, परिवार के व्यवहार से परेशान थी अंकिता, माता-पिता थे मारते

एफएनएन, देहरादून : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीना नेगी की अदालत में शनिवार को अंकिता हत्याकांड के अहम गवाह जम्मू निवासी पुष्पदीप से बचाव पक्ष की जिरह पूरी हो गई। पुष्पदीप ने अदालत में बताया कि अंकिता के माता-पिता उसे मारते पीटते थे, इसलिए वह बाहर रहकर नौकरी करना चाहती थी।

वह कहती थी कि नौकरी नहीं मिली तो वह कोई गलत कदम उठा सकती है। अब मामले की अगली सुनवाई और गवाही की तिथि 20 अक्तूबर निर्धारित की गई है। अंकिता के परिजनों के अधिवक्ता अजय पंत व नरेंद्र गुसाईं ने बताया कि शनिवार को भी पुष्पदीप से बचाव पक्ष ने अंकिता और उसके बीच हुई चैटिंग के विषयों पर सवाल पूछे।

पूरी जिरह अंकिता के माता-पिता के उसके प्रति व्यवहार पर केंद्रित रही। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनुज पुंडीर ने शनिवार की बहस का ध्यान पुष्पदीप द्वारा विवेचक को 23 नवंबर, 2022 को दिए बयान पर केंद्रित किया।
कोर्ट सूत्रों के अनुसार पुष्पदीप ने चैटिंग के हवाले से बताया कि अंकिता अपने माता पिता के व्यवहार से खुश नहीं थी। वे उसे मारते-पीटते भी थे। वह घर से बाहर निकलकर नौकरी करना चाहती थी। नौकरी नहीं मिलने पर वह पुष्पदीप से कोई गलत कदम भी उठाने की बात करती थी।

पुष्पदीप ने यह भी कहा कि संभवत: वह ऐसी बातें इसलिए करती थी कि ताकि वह उसके लिए जल्दी नौकरी तलाश लें। एसआईटी की ओर से इस हत्याकांड मेंं 97 गवाह बनाए गए हैं। पुष्पदीप सहित अब तक 22 लोगों की गवाही हो चुकी है। अगली सुनवाई अब 20 अक्तूबर को होगी।

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img