03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

केदारनाथ यात्रा ने रच दिया नया कीर्तिमान, अब तक पहुंचे 15.70 लाख श्रद्धालु , टूटा पिछले साल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : केदारनाथ में इन दिनों भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। अक्तूबर के पहले सात दिनों में ही सवा लाख से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। शनिवार को केदारनाथ यात्रा ने नया कीर्तिमान रच दिया। इस साल धाम में अब तक 15.70 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

इसके साथ ही धाम में यात्री संख्या ने पिछले साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। पिछले साल 15.63 लाख श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे थे। अभी धाम के कपाट बंद होने में 40 दिन का समय शेष है। ऐसे में इस वर्ष दर्शनार्थियों का आंकड़ा 20 लाख के पार हो सकता है। यात्रा 25 अप्रैल से शुरू हुई थी। बारिश से जुलाई व अगस्त में यात्रा थोड़ी सुस्त पड़ी, लेकिन सितंबर से यात्रा ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है।

श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ योगेंद्र सिंह और कार्यधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया, 20 सितंबर से श्रद्धालुओं की संख्या में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। सुबह तीन बजे से ही मंदिर परिसर में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो रही है।

  • आपदा के बाद प्रतिवर्ष बढ़ती जा रही यात्रा

जून 2013 की आपदा के बाद वर्ष 2014 में केदारनाथ में पूरे यात्राकाल में सिर्फ 48 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, लेकिन वर्ष 2015 से 2019 तक प्रतिवर्ष यात्रा ने नए आयाम स्थापित किए। वर्ष 2019 में केदारनाथ यात्रा में रिकार्ड 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। वर्ष 2020 व 2021 में कोरोना काल में कई पाबंदियों के बाद भी आखिरी डेढ़ माह में काफी यात्री धाम पहुंचे। वहीं, वर्ष 2022 में केदारनाथ यात्रा में रिकाॅर्ड 15 लाख 63 हजार श्रद्धालु पहुंचे थे।

  • केदारनाथ : दर्शनार्थियों की संख्या

    अप्रैल           91,838

    मई             5,54,671

    जून             4,48,162

    जुलाई         77,076

    अगस्त          50,585

    सितंबर        2,09,451

    अक्तूबर       1,34,652

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img