03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

घर में फांसी पर झूल गई महिला

एफएनएन, हल्द्वानी: बरेली रोड पर एक महिला ने घर में पंखे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस महिला की मौत के कारणों का स्पष्ट पता लगाने के लिए परिजनों सहित आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। महिला ललिता बरेली रोड पर पर्वतीय मोहल्ला निवासी त्रिभुवन नेगी की पत्नी थी।

mahila-ne-ki-htya_

त्रिभुवन नगर निगम में संविदा पर तैनात है। बुधवार की सुबह रोजना की तरह त्रिभुवन नेगी अपनी डूयटी को चला गया। उसने अपनी पत्नी ललिता को फोन किया तो फोन नहीं उठा। वह सीधे घर पहुंचा। कमरे के अंदर प्रवेश करते ही पत्नी ललिता को पंखे से लटका देखा तो त्रिभुवन के पैरों तले जमीन खिसक गई। त्रिभुवन की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय मंगल पड़ाव पुलिस को दी।

बच्चा न होने पर उठाया कदम !

दंपत्ति की शादी को करीब आठ साल हो चुके थे लेकिन कोई बच्चा न होने की वजह से ललिता व त्रिभुवन भी काफी परेशान रहते है। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर महिला की मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। सूचना पर सीओ शांतनु पाराशर व कोतवाल संजय कुमार ने भी घटना स्थल पहुंचकर जायजा लिया।

Hot this week

Ankita Bhandari के परिवार से अनुदान लौटाने की मांग पर भड़की कांग्रेस

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Topics

Ankita Bhandari के परिवार से अनुदान लौटाने की मांग पर भड़की कांग्रेस

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img