03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नेपाल की हेकड़ी, जबरन गाड़े 15 पिलर

Spread the love

एफएनएन, टनकपुर : प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के विवादास्पद बयानों के बीच नेपाल की हेकड़ी लगातार बढ़ती जा रही है। इंडो नेपाल के बीच सीमा तनाव लगातार बढ़ रहा है। भारत की जमीन को नेपाल अपनी बताने से नहीं चूक रहा है। बुधवार को शारदा बैराज से नेपाल ब्रहमदेव जाने वाले मार्ग पर नेपाल ने नो मेंस लैंड पर पिलर गाड़ दिए और तारबाड़ करने लगे। एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट ने काम बंद करने को कहा तो नेपालियों की एसएसबी से नोकझोंक हो गई। नेपाली इसके बाद भी नहीं माने और उन्होंने 15 पिलर गाड़ दिए। डिप्टी कमांडेंट ने कंचनपुर एसपी को फोन पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने गुरुवार को निरीक्षण करने के लिए कहा है। इसके विरोध में नेपाली नागरिकों ने एनएचपीसी द्वारा कराए जा रहे बंदे के काम को भी रुकवा दिया।

कई पिलर हो चुके हैं गायब

इंडो नेपाल सीमा का सीमांकन करने वाले कई पिलर अब तक गायब हो चुके हैं। इससे नेपाल के लोगो ने नो मेंस लैंड पर खेती शुरू कर दी हैं। बीच में सीमांकन का कार्य तो हुआ लेकिन वह बीच में ही रूक गया। इधर, टनकपुर शारदा बैराज से ब्रहमदेव जाने वाले मार्ग पर पिलर 811 बह गया, इसी का फायदा उठाकर बुधवार को नेपाल वन समिति व नेपाली नागरिकों ने नो मेंस लैंड पर पिलर गाड़कर तारबाड़ शुरू कर दी।

ये बोले एसपी

नेपाल वन समिति व नेपाली नागरिकों द्वारा मिसिंग पिलर 811 पर नो मेंस लेंड में तारबाड़ करने के लिए पिलर लगा रहे थे। सूचना पर पहुंची एसएसबी ने काम रूकवा दिया। एसपी कंचनपुर को सूचना दी गई है। गुरुवार को एसपी कंचनपुर व एसएसबी द्वारा निरीक्षण कर पिलरों को हटाया जाएगा।

लोकेश्वर सिंह, एसपी चम्पावत

Hot this week

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Topics

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img