03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पूर्व आईएएस रामविलास की पत्नी से चार घंटे पूछताछ, अग्रिम जमानत हासिल कर पहुंचीं विजिलेंस ऑफिस

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोपी पूर्व आईएएस रामविलास यादव की पत्नी कुसुम यादव से आखिरकार विजिलेंस ने मंगलवार को चार घंटे तक पूछताछ की। वह सुप्रीम कोर्ट से हासिल अग्रिम जमानत के आदेश लेकर विजिलेंस दफ्तर पहुंची थीं। उनसे विजिलेंस जो दस्तावेज मांगे उनमें से बहुत कम साथ लाई थीं। अब उन्हें दोबारा भी बुलाया जाएगा।

एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि कुसुम यादव से करीब चार घंटे पूछताछ की गई है। जांच अधिकारी की देखरेख में टीम ने खातों में जमा धनराशि और संपत्ति के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा, लेकिन वह पूरे दस्तावेज नहीं दिखा पाईं। विजिलेंस जल्द उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुला सकती है। विजिलेंस ने बीते 23 जून को निलंबित आईएएस रामबिलास यादव को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।

इससे पहले यादव से जब विजिलेंस ने उसके खातों में पड़े लाखों रुपये, कई आरडी व एफडी, संपत्ति व स्कूल के बारे में पूछताछ की गई तो बताया था कि उसकी पत्नी कुसुम ही खातों का संचालन करती थी। उन्हें ही संपत्ति व खातों के बारे में पूरी जानकारी है। इसके बाद जब कुसुम को बुलाने के लिए विजिलेंस की ओर से उसे नोटिस जारी किए गए तो वह तीन महीने में एक भी बार बयान दर्ज कराने के लिए विजिलेंस के सामने नहीं आई थीं।

Hot this week

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img