03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

इजरायल और हमास के बीच रोका गया युद्ध, किसने करवाई मध्यस्थता, पढ़ें दोनों में क्या हुई डील

एफएनएन, दिल्ली : इजरायल और हमास के बीच शनिवार से चार दिवसीय युद्धविराम शुरू होने वाला है। जंग की शुरुआत के बाद से आतंकी संगठन हमास के खात्मे के लिए इजरायल फलस्तीन के गाजा पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा को लगभग तबाह कर दिया है। इस बीच दोनों देशों ने अस्थायी युद्ध विराम की घोषणा की है।

युद्धविराम से मिलेगी राहत

इजरायल पर हमास (Israel Hamas War) के हमले के दौरान बंधक बनाए गए दर्जनों लोगों की रिहाई के लिए युद्ध विराम किया गया है। इस युद्धविराम के चलते गाजा में रह रहे फिलिस्तीनियों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, ये बंदियों के परिवारों के लिए भी आशा की किरण है।

दोनों देश अपनी शर्तों के तहत, चार दिनों के लिए युद्ध रोकने पर सहमत हुए हैं। समझौते के तहत इजरायल द्वारा बंदी बनाए गए फलस्तीनी कैदियों को भी रिहा किया जाएगा।

डील में क्या है?

  • दोनों देशों में युद्धविराम के लिए एक बड़ी डील हुई है। इसको लेकर कतर ने घोषणा की है कि इजरायल के 50 बंधकों को हमास रिहा करेगा।
  • इसके बदले में इजरायल 150 फलस्तीनी कैदियों को छोड़ेगा। दोनों पक्षों द्वारा छोड़े जा रहे लोगों में सबसे ज्यादा महिलाएं और नाबालिग होंगे।
  • योजना के तहत एक बार हमास की ओर से इजरायल के बंधकों का पहला बैच रिहा हो जाए तो इजरायल से फलस्तीनी कैदियों के पहले समूह को छोड़ा जाएगा।
  • इजराइल ने कहा कि प्रत्येक 10 अतिरिक्त बंधकों की रिहाई के लिए संघर्ष विराम को एक दिन के लिए बढ़ाया जाएगा।

किसने करवाई मध्यस्थता

इस सौदे की मध्यस्थता कतर, अमेरिका और मिस्र ने की थी और इसकी घोषणा बुधवार को की गई। कई हफ्तों तक चली गुप्त बातचीत के बाद ये फैसला किया गया।

डील में क्या छोड़ा गया है?

इस डील के तहत कई परिवार अपने प्रियजनों को वापस पाकर खुश होंगे, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे बंधक हमास की कैद में ही रहेंगे, जिनमें पुरुष, महिलाएं, वृद्ध लोग और विदेशी नागरिक शामिल होंगे।

दूसरी ओर यह सौदा हमास के लिए अपनी मांगों को बढ़ाने का द्वार भी खोलता है, इस उम्मीद में कि इजराइल अधिक बंधकों को रिहा करने के लिए अधिक रियायतें देगा।

गाजा में हमास नेता और 7 अक्टूबर के हमले के कथित मास्टरमाइंड येह्या सिनवार भी अधिक बंधकों को रिहा करने की पेशकश करके लड़ाई में चार दिन के विराम को लंबे संघर्ष विराम में बदलने की कोशिश कर सकते हैं। लंबे समय तक संघर्ष विराम से इजरायल के लिए युद्ध को फिर से शुरू करना कठिन हो जाएगा।

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img