03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अचानक आये सारी गांव में भूस्खलन से ग्रामीणों में खौफ

Spread the love

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : भूस्खलन की जद में जिले के सारी-झालीमठ के 11 परिवार, मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के सारी-झालीमठ में अचानक हुए भूस्खलन से गांव खतरे की जदद में आ गया है। भूस्खलन होने से ग्रामीणों में खौफ का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद से गांव के 11 परिवार डर के साये में हैं, जिन्हें प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर ठहरा दिया है। बता दें कि सोमवार सुबह के समय जिले के सारी-झालीमठ गांव में अचानक भूस्खलन हो गया, जिसकी वीडियो ग्रामीणों ने बना दी।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक गौशाला अचानक से धराशाई हो रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया में डालने के बाद हर तरफ डर का माहौल पैदा हो गया है। हर कोई ग्रामीणों की संत-खबर पूछने लगा। सोशल मीडिया से जिला प्रशासन को सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची। अचानक हुए भूस्खलन से ग्रामीणों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों का कहना है कि सारी-झालीमठ के ग्रामीण खतरे की जद में आ गये हैं। घटना के बाद प्रशासन की ओर से तहसीलदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही शुरू की।

राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र सारी के अंतर्गत ग्राम झालीमठ में भूस्खलन होने के कारण गांव को खतरा पैदा हो गया है, जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए तहसीलदार, पटवारी एवं आपदा प्रबंधन की टीम सहित तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया गया, जिसमें 11 परिवारों को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पंचायत भवन एवं अन्य मकानों में शिफ्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन में किसी प्रकार की कोई जानमाल एवं पशु की कोई हानि नहीं हुई है।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img