03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बांग्लादेश में नहीं थम रहा बवाल, सरकारी नौकरी में आरक्षण के खिलाफ जमकर प्रदर्शन, भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली:  बांग्लादेश में बवाल लगातार जारी है। सरकार नौकरी में आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शनकारी सड़कों पर हैं। हिंसा के चलते स्कूल-कॉलेज और यहां तक की दफ्तरों को भी बंद किया गया है। भारी हिंसा को देखते हुए भारतीय दूतावास सतर्क हो गया है। दूतावास ने बांग्लादेश में मौजूद भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

भारतीय दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में भारतीय समुदाय के लोगों से बेवजह की यात्रा करने से बचने को कहा है। एडवाइजरी में कहा गया कि बांग्लादेश में मौजूदा हालात को देखते हुए वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोग और छात्र किसी यात्रा करने से बचें। भारतीय दूतावास 24 घंटे अपने नागरिकों की सेवा के लिए तत्पर है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

हेल्पलाइन नंबर जारी

भारतीय दूतावास की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी भी किए गए हैं।

क्यों हो रही हिंसा?

बांग्लादेश में सरकारी नौकरी में 1971 के बांग्लादेश मुक्ति युद्ध में शामिल परिवार के सदस्यों के लिए आरक्षण समाप्त करने की मांग की जा रही है। हालांकि, प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आरक्षण खत्म करने से साफ इनकार कर दिया है। इसी वजह से वहां प्रदर्शन तेज हो गए।

6 लोगों की मौत

इससे पहले, विभिन्न जगहों पर हुई हिंसक झड़पों में 6 लोगों की जान चली गई थी। साथ ही कई लोग घायल भी हुए। आज यानी गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने देशव्यापी बंद का एलान किया है। साथ ही सभी विश्वविद्यालयों को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री ने हत्याओं की न्यायिक जांच कराने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें:- उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर मिली हार पर कांग्रेस करेगी मंथन, फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्य पीएल पुनिया पहुंचे उत्तराखंड

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img