03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गंगोत्री से गंगाजल भरकर शिवालय लौट रहे, दिल्ली के कांवड़ यात्रियों का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा

एफएनएन, उत्तरकाशी: गंगोत्री से गंगाजल भरकर अपने शिवालय को लौट रहे दिल्ली के कांवड़ यात्रियों का ट्रक सोनगाड़ के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. घटना में पांच कांवड़ यात्री गंभीर घायल हो गए. सभी घायलों को गंगनानी अस्पताल में भर्ती किया गया. जिसके बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. वहीं ट्रक के गंगोत्री हाईवे के बीच में पलटने के कारण पुलिस द्वारा भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाकर आवाजाही कराई जा रही है.

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट ट्रक: वहीं देर रात गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी से आगे नाग देवता मंदिर के पास एक कांवड़िया के सड़क से नीचे गिर गया. मौके पर एसडीआरएफ, पुलिस के द्वारा खोजबीन की गई, जिसमें अभी तक व्यक्ति का पता नहीं चल पाया है. रात्रि होने के कारण रेस्क्यू रोक दिया गया. हर्षिल थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि रविवार शाम को दिल्ली निवासी 13 कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक गंगोत्री से गंगाजल भरकर लौट रहा था. सोनगाड़ के समीप मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया. घटना में पांच कांवड़िए घायल हुए.

वैकल्पिक मार्ग बनाकर बड़े वाहनों की आवाजाही: जिसके बाद मार्ग पर करीब आधे घंटे तक आवाजाही बंद रही. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से गंगनानी अस्पताल पहुंचाया. जहां घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई. दीपक रावत ने बताया कि हाईवे पर ट्रक पलटने के कारण बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही थी. इसलिए सड़क के समीप मैदान से वैकल्पिक मार्ग बनाकर बड़े वाहनों की आवाजाही कराई जा रही है. वहीं छोटे वाहनों की आवाजाही हाईवे से ही हो रही है. बता दें कि गंगोत्री घाटी में इन दिनों बम भोले की जयकारों से गूंज रही है. आजकल बड़ी तादाद में कांवड़ यात्री गंगाजल लेने पहुंच रहे हैं.

  • 16 मई-2024 सोनगाड के पास टेम्पो ट्रैवलर पलटा, 8 घायल
  • 31 मई-2024 डबरानी के पास बोल्डर गिरे, 2 की मौत व 12 घायल
  • 4 जून-2024 गंगनानी के पास यात्री वाहन पर गिरा बोल्डर, 1 की मौत
  • 9 जून-2024 सोनगाड के पास कार खाई में गिरी, चालक बाल बाल बचा
  • 11 जून-गंगनानी के पास यात्री बस खाई में गिरी, 3 की मौत व 24 घायल
  • 24 जून-2024-गंगनानी डीएम स्लाइड के पास बाइक खाई में गिरी, 2 की मौत
  • 17 जुलाई 2025 को अदनी रौंतल मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई

Hot this week

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Topics

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img