Saturday, April 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडसीमांत क्षेत्र खटीमा में आतंक का पर्याय बन चुके बाघ को वन...

सीमांत क्षेत्र खटीमा में आतंक का पर्याय बन चुके बाघ को वन विभाग की पांच टीमें, 25 कैमरे और ड्रोन कैमरे, कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा

गुरबख्श सिंह काका, खटीमा : खटीमा के चकरपुर क्षेत्र में दहशत का पर्याय बन चुके बाघ को वन विभाग और वाइल्ड लाइफ की टीम ने पकड़ लिया। वन विभाग की टीम ने मंगलवार देर रात चकरपुर के पास जंगल में ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा। बाघ के पकड़े जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम का आभार प्रकट किया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

खटीमा वन रेंज के चकरपुर जंगल से लगे आबादी इलाके के लोगों के लिए आतंक का पर्याय बन चुके टाइगर को आखिरकार बुधवार की शाम के समय वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया।चकरपुर में वनखंडी मंदिर के पीछे जंगल में बीते बुधवार को साइकिल सवार 70 वर्षीय प्रेमचंद को बाघ ने शिकार बना लिया था।

बाघ के लगातार हो रहे हमलों के विरोध में ग्रामीणों में वन विभाग के विरुद्ध रोष पनपता दिखाई दे रहा था। बाघ की तलाश में वन विभाग की टीम जुटी हुई थी। ड्रोन से बाघ की लोकेशन का पता लगाया जा रहा था। वन विभाग की टीम लगातार टाइगर की मूवमेंट की मॉनीटरिंग कर रही थी। आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम को टाइगर को पकड़ने में सफलता मिली है। जिससे स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ेंः- अस्पताल में आतिशी से मिले अखिलेश, कहा- बीजेपी कर रही सीबीआई का गलत इस्तेमाल, केजरीवाल के साथ भेदभाव

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments