03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

वसूली करने वालों की जगह जेल में होनी चाहिए : अजय भट्ट

एफएनएन, रुद्रपुर : नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने कहा कि वसूली करने वालों की जगह जेल में होनी चाहिए, इसके साथ ही उन्होंने सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन न करने वाले अफसरों को भी नसीहत दी। अजय भट्ट आज यहां गुरुद्वारा गोल मार्केट में वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन करने पहुंचे थे। फ्रंट न्यूज़ नेटवर्क से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के हित में काम कर रही है। यह पूछे जाने पर कि आपकी ही सरकार के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने पुलिस पर वसूली का आरोप लगाया है, तो उन्होंने कहा कि वसूली करने वाले लोगों के लिए कोई रियायत नहीं है। ऐसे लोगों की जगह जेल में होनी चाहिए। पिछले दिनों विधायक राजकुमार ठुकराल के धरने पर बैठने को भी उन्होंने गंभीरता से लिया। कहा, इस सरकार की छवि धूमिल करने वाले अफसरों पर कड़ी कार्रवाई होगी। अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा ने सभी चुनावी वादे पूरे किए हैं और भाजपा विकास के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ेगी।

यह पूछे जाने पर कि मुख्यमंत्री का चेहरा तीरथ सिंह रावत ही होंगे, अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा संगठित होकर चुनाव लड़ने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए अस्पताल में मुकम्मल व्यवस्था कर दी गई है। कांग्रेस पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष में रहकर अच्छी भूमिका नहीं निभा रही। उन्होंने इंदिरा गांधी सरकार में अटल बिहारी वाजपेई का उदाहरण भी दिया। कहा, कांग्रेसियों को इससे सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे कोरोना काल में कांग्रेस ने सिर्फ लोगों को गुमराह करने और अव्यवस्था फैलाने का काम किया है। इस मौके पर विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी, नीटू यादव, सुरेश कोली, देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह आदि मौजूद थे।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img