03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सवालों के घेरे में आबकारी विभाग, एसएससी बोले- जांच का हिस्सा होगा विभाग का रवैया

Spread the love
  • दून वैली ब्रूबर्स लिमिटेड ने कहा, पत्राचार पर आबकारी विभाग ने नहीं दिया ध्यान

एफएनएन, रुद्रपुर : मंडी समिति के पास एक बंद पड़े गोदाम से बरामद की गई एक करोड़ से अधिक की शराब के मामले में तमाम सवाल खड़े हो गए हैं। जहां पुलिस इस मामले में अपनी पीठ ठोकते नहीं थक रही, वहीं आबकारी विभाग की भूमिका भी इस मामले में संदिग्ध हो चली है।एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पुलिस जांच का हिस्सा आबकारी विभाग की लापरवाही भी होगा। इधर, दून वैली ब्रूबर्स लिमिटेड ने इस मामले में आबकारी विभाग से किया गया पत्राचार सार्वजनिक करते हुए खुद को पाक साफ बताया। उन्होंने कहा कि कतिपय कारणों से fl2 एवं fl2b गोदाम उधम सिंह नगर के स्टाफ का विनष्टकरण नहीं हो सका। उन्होंने पुलिस द्वारा सीज की गई मदिरा को छुड़वा कर आबकारी आयुक्त के आदेश अनुसार स्टॉक का विनष्टकरण और मकान मालिक को कब्जा दिलाने की मांग की है। आपको बता दें कि कल रुद्रपुर एसओजी ने कार्रवाई करते हुए रुद्रपुर मंडी समिति के पास एक बंद पड़े गोदाम से अबैध बियर की 2275 पीटी व अलग-अलग मार्का की शराब की कुल 1600 पेटी बरामद की थी। इस मामले में रवि नाम के एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि वह गोदाम की छत के सहारे शराब की चोरी कर रहा था। रवि कुंडरा कोठी चौराहा, ग्राम भंगा, नवाबगंज, बहेड़ी यूपी का रहने वाला है। एसएससी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि शराब की तस्करी करने वाले लोगों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी में यह सफलता हासिल की। यह भी बताया कि बगवाड़ा में राकेश जैन के गोदाम पर रामेश्वर हवेलिया निवासी कुआं वाला पोस्ट हरावाला देहरादून की अवैध शराब रखी गई थी। पकड़ा गया रवि सिंह, रामेश्वर का नौकर है, जो गोदाम से शराब चोरी कर बेच रहा था ।उसके कब्जे से पुलिस में 8 पेटी शराब पोकर सुपर प्रीमियम व्हिस्की बरामद की है। उसकी निशानदेही पर ही गोदाम से शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया कि रवि सिंह के साथ ही रामेश्वर हवेलिया के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बरामद शराब की कीमत ₹12000000 बताई।

 

 

 

 

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img