03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर में डीडी चौक से अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम टीम का विरोध, दबे पांव वापस लौटी टीम

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : बस टर्मिनल की आड़ में चाहरदीवारी से बाहर स्थित दुकानों को हटाने पहुंची नगर निगम टीम का खासा विरोध हो गया। शहर विधायक राजकुमार ठुकराल और भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नगर आयुक्त विशाल मिश्रा और एसडीएम प्रत्यूष सिंह से नाराजगी जताई। नेताओं ने कहा कि इस तरह दुकानों को हटाया जाना कदापि उचित नहीं है। विरोध को देखे हुए देखते हुए नगर निगम की टीम वापस लौट गई।

आपको बता दें कि बस अड्डे को पीपीपी मोड में देने के बाद यहां बस टर्मिनल का निर्माण किया जा रहा है। इसी के तहत निर्माणदायी संस्था की निगाह बाउंड्री से बाहर स्थित दुकानों पर है। हालांकि इन दुकानों की जमीन का बस टर्मिनल से कोई लेना-देना नहीं लेकिन कॉमर्शियल फ्रंट बढ़ जाए, इसलिए निर्माणदायी संस्था की ओर से लगातार कोशिशें की जा रही हैं, इसी के तहत पिछले दिनों व्यापारियों ने धरना दिया था तो जिला अध्यक्ष शिव अरोरा ने उनको विश्वास दिलाया था कि उन्हें उजड़ने नहीं दिया जाएगा। इसके बावजूद आज नगर निगम की टीम दुकानों को हटाने पहुंच गई और एक मोबाइल की दुकान को गिरा दिया, साथ ही उसे चिपकी दुकान भी ढहा दी गई। इस बीच विरोध होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा और विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों से नाराजगी जताई और कहा कि दीपावली से पहले इस तरीके की कार्यवाही करना गलत है। विरोध को देखते हुए नगर निगम की टीम वापस लौट गई, हालांकि इससे पहले ही दुकाने ढ़हने की आशंका में व्यापारियों ने अपना सामान बाहर रख लिया था। बाद में दुकान के अंदर दिया गया।

ठुकराल बोले, दिवाली बाद- शिव बोले दिवाली बाद भी नहीं हटेगी दुकानें

रुद्रपुर : दुकानदारों के समर्थन में डीडी चौक पहुंचे विधायक राजकुमार ठुकराल का कहना था कि दीपावली के मौके पर दुकानों को नहीं हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को पहले सही जगह शिफ्ट किया जाए तभी कार्रवाई की जाए। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा का साफ तौर पर कहना था कि दुकानों को दीपावली के बाद भी नहीं हटने दिया जाएगा। वजह, लोगों की रोजी-रोटी से जुडी है। दिवाली के बाद कार्रवाई होती है तो भी विरोध किया जाएगा। दोनों नेताओं का अलग-अलग बयान तमाम सवाल खड़े करता है। बड़ी बात यह है कि जिन दुकानों को हटाने की बात चल रही है वे रोडवेज की चारदीवारी से बाहर हैं। सिर्फ निर्माणदायीं संस्था की मनमानी के चलती है कार्रवाई की जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष दुकानदारों के समर्थन में घोषणा कर चुके हैं कि दुकानों को नहीं हटने दिया जाएगा। आज उन्होंने साफ साफ पत्रकारों के सामने भी यही कहा कि दुकानें किसी भी हाल में नहीं हटेंगी।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img