03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गौतम गंभीर के पास पहुंची राहुल द्रविड़ की खास दुआ, सुनकर भावुक हो गए नए हेड कोच, देखें Video

एफएनएन, नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। उनकी कोचिंग में टीम इंडिया इस समय श्रीलंका में है और तीन मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा ले रही है। सीरीज की शुरुआत से पहले गंभीर को टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ से शुभकामनाएं मिली हैं। द्रविड़ ने उम्मीद जताई है कि जो यादें, जो पल उन्होंने सहेजे हैं गंभीर के हिस्से भी आएं।

राहुल द्रविड़ ने साल 2021 के अंत में टीम इंडिया के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके हिस्से ये काम तब आया था जब भारत टी20 वर्ल्ड कप-2021 में बुरी तरह से फ्लॉप रहा था। द्रविड़ के कोच रहते हालांकि टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप-2024 का खिताब अपने नाम किया। भारत 17 साल बाद इस खिताब को जीतने में सफल रहा और द्रविड़ को एक शानदार विदाई मिल सकी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

गंभीर के नाम द्रविड़ का संदेश

बीसीसीआई ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें गंभीर लैपटॉप पर राहुल द्रविड़ का खास मैसेज सुनते हैं। इस ऑडियो में द्रविड़, गंभीर से कहते हैं, “हैलो गौतम, टीम इंडिया के कोच तौर पर हमारी दुनिया की सबसे शानदार नौकरी में आपका स्वागत है। मैंने जिस अंदाज में टीम इंडिया के कोच का सफर खत्म किया वो सपने से परे था और उसे अब तीन सप्ताह हो चुके हैं। बारबाडोस और इसके कुछ दिन बाद मुंबई में शाम को जो हुआ था वो शानदार था। मैं किसी भी चीज से ज्यादा इस टीम के साथ इकट्ठा की गईं यादें, दोस्ती को सहेज कर रखूंगा। अब आप कोच हो तो मैं आपके लिए भी यही दुआ करूंगा।”

द्रविड़ ने कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि आप को पूरी तरह से फिट खिलाड़ियों की टीम मिले। इसके लिए आपको गुड लक। आप जानते हैं कि हम कोचेस को अपने आप को जैसे हम हैं उससे थोड़ा चालाक, स्मार्ट दिखाना पड़ता है, इसके लिए भी मैं आपको गुड लक कहना चाहता हूं।”

गंभीर हो गए भावुक

गंभीर राहुल द्रविड़ का मैसेज सुनकर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि राहुल द्रविड़ ने हमेशा वो किया जो भारतीय क्रिकेट के लिए जरूरी था। उन्होंने कहा, “राहुल द्रविड़ वो शख्स हैं जिनको मैं काफी पहले से मानता हूं। मैंने कई बार कहा है कि मैं जितने भी खिलाड़ियों के साथ खेला हूं उनमें से राहुल भाई वो क्रिकेटर हैं जो अपने लिए कभी नहीं खेले। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए हर वो काम किया जो जरूरी था।”

द्रविड़ का कार्यकाल रहा शानदार

द्रविड़ ढाई साल तक टीम के कोच रहे। उनके रहते टीम इंडिया ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई। भारत हालांकि खिताब नहीं जीत सका और ऑस्ट्रेलिया से हार गया। द्रविड़ के कोच रहते ही टीम इंडिया ने पिछले साल अपने घर में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भी कदम रखा लेकिन यहां भी ऑस्ट्रेलिया से मात खा गया।

द्रविड़ का कार्यकाल यहीं तक था, लेकिन फिर बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप-2024 तक उनका कार्यकाल बढ़ा दिया और ये भारत के लिए फायदेमंद फैसला रहा क्योंकि टीम इंडिया 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल रही।

यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024 पर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- सेक्सुएलिटी हमारे बेडरूम तक क्यों नहीं रह सकती?

Hot this week

Bageshwar में अधिवक्ता धीरेन्द्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला और उसका भाई गिरफ्तार

एफएनएन, बागेश्वर : Bageshwar उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में...

Topics

Dehradun में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 15 वर्षीय किशोर हिरासत में

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून के पटेलनगर थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img