03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बदमाशों ने दिनदहाड़े होटल कारोबारी की बेटी को बंधक बनाकर की लूट, बदमाशों की तलाश जारी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया. मामला रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर का है. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने दिनदहाड़े असलहे की नोक पर होटल कारोबारी की बेटी को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है.

कारोबारी की कार भी लेकर भागे बदमाश: बताया जा रहा है कि बदमाश, होटल कारोबारी की कार भी अपने साथ ले गए थे, जिसे बदमाशों ने हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर छोड़ दिया. वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस भी होटल कारोबारी के घर पहुंचे और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में नाकाबंदी भी की, लेकिन पुलिस को बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा. हालांकि पुलिस की अलग-अलग टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है.

सुबह 10.30 बजे की घटना: जानकारी के मुताबिक वारदात मंगलवार 26 अगस्त सुबह करीब 10.30 बजे की है. बताया जा रहा है कि शिवालिक नगर के टी कलस्टर के मकान नंबर 89 में होटल कारोबारी कुलवीर चौधरी रहते हैं. रोजाना की तरह वे सामने पार्क में टहल रहे थे, उनकी बेटी घर पर अकेले मौजूद थी. इसी दौरान तीन लोग अचानक से घर घुसे और असलहे की नोक पर कुलवीर चौधरी की बेटी को आतंकित कर कमरे में अंदर ले गए.

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी: ज्यादा जानकारी देते हुए हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए गए है. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Ucc Halala : उत्तराखंड में UCC के तहत हलाला का पहला मामला, हरिद्वार में FIR दर्ज

एफएनएन, उत्तराखंड : Ucc Halala में समान नागरिक संहिता...

Chamoli के थराली में लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची महिला

एफएनएन, चमोली : Chamoli जिले के थराली विकासखंड में...

Jyoti Rautela पर मुकदमा दर्ज, पानी की टंकी पर चढ़कर किया था प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Jyoti Rautela नर्सिंग एकता मंच के...

Rudrapur Scrap के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी...

Topics

Rudrapur Scrap के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी...

Dhami Cabinet के 19 बड़े फैसले: EV Policy, Home Stay और Tourism को बड़ा बढ़ावा

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet सचिवालय में मुख्यमंत्री Pushkar...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img