Wednesday, March 18, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशघर में खेलते हुए बाइक का शीशा टूटा, 12 साल की बच्ची...

घर में खेलते हुए बाइक का शीशा टूटा, 12 साल की बच्ची ने डांट के डर से कुएं में कूदकर दे दी जान

एफएनएन, अजनर (महोबा) : ग्राम बुधवारा में रविवार को माता पिता से डांट पड़ने की भय से 12 वर्षीय किशोरी कुएं में कूद गई, जिससे उसकी मौत हो गई, घटना के बाद घर में मातम छा गया, गांव के लोग भी स्तब्ध हैं।

थाना क्षेत्र के ग्राम बुधवारा निवासी चंद्रभान श्रीवास की 12 वर्षीय प्रीति अपनी बड़ी बहिन सुषमा के साथ घर में खेल रही थी। जबकि माता पिता कहीं बाहर गए थे। दोनों बहनें खेल रही थीं तभी अचानक बाइक का साइड शीशा टूट गया। इस पर बड़ी बहन सुषमा ने कहा कि मम्मी पापा आएंगे तो पिटाई पड़ेगी। इसी भय के चलते किशोरी ने पहले तो दुकानों पर शीशा खोजा और जब नहीं मिला तो वह घबरा गई, डांट के भय से उसने गांव के ही एक कुएं में छलांग लगा दी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

कुछ लोगों ने उसे कुएं में कूदते देखा तो उनके होश उड़ गए। बाद में वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई, पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचाने के बाद किशोरी शव को बाहर निकला गया। किशोरी द्वारा इस तरह आत्महत्या किए जाने से स्वजन तो मातम में डूब ही गए, गांव के लोग भी सन्न है।

कोई सोच भी नहीं सकता था कि मामूली नुकसान से भयभीत होकर किशोरी अपनी जान दे सकती है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार का कहना है कि घटना किन हालातों में हुई इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments