03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी और बेटे की मौत

Spread the love

एफएनएन, नानकमत्ता : ऊधमसिंहनगर जिले में खटीमा नेशनल हाईवे पर नानकमत्ता के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपत्ति की मौत हो गयी। जबकि उनका छह वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दीपावली के दिन हादसा होने से परिवार में त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गई है।

ग्राम पिपलिया पिस्तौर निवासी 30 वर्षीय धर्मेन्द्र सिंह राणा पुत्र बलवीर सिंह अपनी पत्नी 27 वर्षीय विद्या देवी और छह वर्षीय बेटे आरुष के साथ बाइक पर रिश्तेदारी से लौट रहे थे। खटीमा नेशनल हाईवे पर बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोगों ने घायल धर्मेन्द्र उनकी पत्नी और बेटे को खटीमा अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

अस्पताल में डाक्टरों ने पति पत्नी को मृत घोषित कर दिया है। घायल बालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। सीओ वीर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img