Monday, March 30, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडचारधाम यात्रा : खराब मौसम के कारण थमी यात्रा, आठ हजार यात्रियों...

चारधाम यात्रा : खराब मौसम के कारण थमी यात्रा, आठ हजार यात्रियों के धाम रवाना होने के बाद प्रशासन ने लगाई रोक

एफएनएन, हरिद्वार : खराब मौसम के कारण प्रशासन ने चारधाम यात्रा कुछ देर के लिए रोक दी है। इससे पूर्व सुबह 8 बजे तक आठ हजार से अधिक यात्री धाम के लिए रवाना हो गए थे। खराब मौसम और बारिश के कारण यात्रियों को सोनप्रयाग से आगे नहीं जाने दिया गया। वहीं हेलीकॉप्टर सेवा भी कई बार बाधित होती रही।

आठ हजार यात्रियों के धाम रवाना होने के बाद सोमवार को प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर कुछ देर रोक लगा दी। पैदल मार्ग पर यात्री रोके गए। प्रशासन, पुलिस निगरानी कर रही है। उधर, यमुनोत्री पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते जाम लगने की स्थिति न हो इसलिए थोड़ी देर यात्रा रोक कर श्रद्धालुओं की आवाजाही करवाई गई।

बता दें, चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की संख्या 19 दिन में आठ लाख पहुंच गई है। दो साल बाद रिकॉर्ड संख्या में चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं। केदारनाथ के दर्शन करने के लिए तीर्थयात्रियों खासकर युवा यात्रियों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। हर दिन तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments