03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हर वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है सरकार : त्रिवेंद्र रावत

  • मुख्यमंत्री ने किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना का शुभारंभ

एफएनएन, रुद्रपुर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारी किसान कल्याण योजना का आज यहाँ गांधी पार्क में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुभारम्भ किया। उन्हीने जिले की 43 योजनाओं का लोकार्पण ओर शिलान्यास भी किया।
गौरतलब है कि सहकारिता विभाग द्वारा पूर्व में प्रदेश के किसानों को एक लाख रुपये ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा था। अब सहकारिता विभाग प्रदेश के किसानों को 3 लाख रुपये का बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराएगा। इस योजना के शुभारंभ मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार जो कहती है, वह करती है। गरीबों के लिए तमाम योजनाएं इस सरकार ने संचालित की हैं। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना को भी विस्तार से बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को धान का भुगतान 1 सप्ताह के भीतर कर दिया जाएगा, इसके साथ ही दिसंबर माह तक उन्होंने हर घर को पेयजल उपलब्ध कराने की बात भी कही। पंतनगर एयरपोर्ट को लेकर भी उन्होंने जल्द विस्तार जाने की बात कही। आयुष्मान योजना का भी जिक्र किया। कहा, कि गोल्डन कार्ड कार्ड के जरिए व्यक्ति अपना ₹500000 तक का इलाज निशुल्क करा सकता है। उन्होंने कुछ लोगों से सावधान रहने की बात भी कही। साथ ही कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर सरकार अपने कहे पर प्रतिबद्ध है और भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सरकार हर संभव कोशिश कर रही है और करती रहेगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, सांसद अजय भट्ट, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने भी सरकार की योजनाओं का गुणगान किया। इस दौरान जिले के सभी विधायक, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, मेयर रामपाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार आदि मौजूद थे।

इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम को काले झंडे भी दिखाए। कार्यकर्ताओ को पुलिस द्वारा कार्यक्रम से पहले ही हिरासत में ले लिया गया।

Hot this week

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img