03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

किच्छा को विकसित सुरक्षित तथा सुंदर बनाना लक्ष्य : बेहड़

Spread the love
  • विधायक निधि से किच्छा के तीनो प्रवेश द्वार में बनेगे भव्य गेट
  • विधायक बेहड़ ने अधिकारियों के साथ किया सर्वे जगह की चिन्हित

एफएनएन, किच्छा  : किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने आज अधिकारियो, वरिष्ठ कांग्रेसजनों तथा व्यापारियों के साथ किच्छा के तीनो प्रवेश द्वारों का दौरा किया इसके अंतर्गत hps स्कूल के पास बंडीया रोड , आदित्य चौक किच्छा रुदपुर रोड तथा दरऊ रोड में अम्बेडकर चौक का दौरा किया।

इस दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ ने बताया की वे अपनी विधायक निधि से किच्छा के तीनो मुख्य प्रवेश द्वार पर भव्य गेट बनाने जा रहे है इसी क्रम में आज सर्वे कर के जगह चिन्हित कर मेप तैयार कराया जा रहा है विधायक बेहड़ ने पत्रकारों के वार्ता के दौरान कहा की किच्छा जो की बहुत ही पुराना शहर है।

तथा कुमायूं का उत्तरप्रदेश से आने पर प्रवेश द्वार भी है किन्तु शहर के मुख्य बाजार में प्रवेश करने पर कुछ भी अहसाह नहीं होता की किच्छा शहर के उंदर हम प्रवेश कर चुके है यदि शहर के तीनो मुख्य द्वार पर गेट बन जायंगे तो आने जाने वाले मुशाफिरो को नगर में प्रवेश तथा निकलने पर किच्छा शहर के मुख्य बाजार का भी पता लगेगा । तथा इससे शहर की सुन्दरता भी बढेगी और तथा शहर की सुरक्षा के लिहाज से सी सी टीवी कैमरे लगाने हेतु पुलिस विभाग से प्रस्ताव माँगा गया है प्रस्ताव मिलने के बाद किच्छा के मुख्य चौराहों तथा इन गेटों पर सी सी टीवी कैमरे पर भी लगाये जायेंगे ताकी कोई अनहोनी होने पर इनका लाभ लिया जा सके। विधायक बेहड़ ने कहा की उनका उद्देश्य तथा लक्ष्य है कि किच्छा शहर को हर हाल में विकास के साथ-साथ सुरक्षित तथा सुंदर बनाया जाए।

इसीलिए आज उन्होहे अधिकारियों के साथ मिलकर ये सर्वे कराया है तथा अधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दर इसके आंगणन तैयार कर प्रेषित करने के आदेश दिए तथा जल्द ही इसको मुख्य विकास अधिकारी के पास भेजकर कार्य प्रारम्भ करा दिया जायेगा और तीनो गेट जल्द से जल्द बनाकर तैयार कराये जायेंगे तथा आदित्य चौक किच्छा से दीनदयाल उपध्याय चौक तक सड़क चौडीकरण के साथ डिवाईडर बनाये जाने का भी प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है जल्द ही उसपर भी कार्य प्रारम्भ होगा साथ ही ऐसे बहुत से कार्य है जो आगे शहर वासियों को देखने को मिलेंगे ।

इस दौरान मौके पर एई लोक निर्माण विभाग प्रकाश लाल , एई ग्रामीण निर्माण विभाग नीरज कांडपाल ,अवर अभियंता गोपाल भट्ट,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गुरमीत सिंह , नगर कांग्रेस कमेंटी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ,ब्लाक कांग्रेस कमेंटी अध्यक्ष गुड्डू तिवारी ,नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली ,हाजी सरवर यार ,मेजर सिंह, किन्नू शुक्ला ,सतपाल गाबा ,दानिश मालिक ,गुलशन सिन्धी ,सुनीता कश्यप ,दुर्गेश गुप्ता ,चन्दन पाण्डेय,धर्मेन्द्र सिन्धी , आदि लोग उपस्थित रहे।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img