03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

प्री वेडिंग के बहाने युवती को ले गया मंगेतर, किया दुष्कर्म

Spread the love

एफएनएन, बरेली : सगाई के बाद युवती को युवक प्री-वेडिंग के बहाने उत्तराखंड लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने पिता राजस्व निरीक्षक के निधन के बाद मृतक आश्रित कोटे में नौकरी लगने की बात कहते हुए रिश्ता तोड़ दिया। उसने कहा कि वह अब किसी सरकारी नौकरी करने वाली लड़की से ही शादी करेगा। आईजी के आदेश पर पुलिस ने मंगेतर समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना कैंट क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के मुताबिक उसकी सगाई 24 नवंबर 2024 को सुभाषनगर क्षेत्र निवासी और तहसील फरीदपुर में तैनात एक राजस्व निरीक्षक के बेटे ललित कुमार से हुई थी। 3 मार्च को शादी की तारीख तय हुई थी। दोनों घरों में शादी की तैयारियां चल रही थीं और कार्ड भी बांटे जा चुके थे।

सगाई के बाद युवक मंगेतर को अपनी कार से उत्तराखंड घुमाने के बहाने ले गया और वहां प्री वेडिंग का हवाला देकर युवती के साथ जबरन कई बार शारीरिक संबंध बनाए। 14 फरवरी को अचानक राजस्व निरीक्षक का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। पिता के निधन के बाद युवक और उसके परिजनों ने युवती से शादी करने से यह कहते हुए मना कर दिया कि अब उसकी पिता की जगह मृतक आश्रित कोटे से सरकारी नौकरी लगने वाली है। ऐसे में वह अब 40 लाख रुपये दहेज में लेकर किसी सरकारी नौकरी करने वाली लड़की से ही शादी करेगा।

3 मार्च को जब युवक और उसके परिजन बरात लेकर नहीं आए तो बात करने पर उन्होंने कहा कि अभी उनके घर में शोक का माहौल है। अब शादी होली के बाद ही संभव हो पाएगी लेकिन होली बीतने के बाद युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया। जब उसके घर वाले युवक के घर गए तो उसके परिजनों ने गाली-गलौज और मारपीट की। परेशान होकर उसने 21 मार्च को आईजी के यहां शिकायती पत्र दिया। आईजी के आदेश पर कैंट पुलिस ने मंगेतर ललित कुमार समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img