03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बढ़ सकता है केदारनाथ हेली सेवा का किराया, कंपनियों की मांग पर सरकार करेगी फैसला

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा पर महंगाई की मार पड़ सकती है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएस) के दाम में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने के कारण केदारनाथ हेली सेवा का किराया भी बढ़ सकता है। हेली कंपनियों की ओर से सरकार से किराया बढ़ाने देने की मांग की गई है। हेली एविएशन एसोसिएशन की ओर से दिए किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव को जल्द ही सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से हेली सेवा संचालित करने को नौ कंपनियों के साथ तीन साल का अनुबंध किया है। जिसमें गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए एरो एयर क्राफ्ट, आर्यन एविएशन, फाटा से केदारनाथ के लिए पवन हंस, चिपसन एविएशन, थंबी एविएशन, पिनाक्ल एयर और सिरसी से केदारनाथ के लिए एरो एयर क्राफ्ट, हिमालयन हेली व केट्रल एविएशन शामिल हैं। दो साल कोरोना महामारी के कारण चारधाम यात्रा प्रभावित रही। जिससे हेली सेवा का संचालन भी नहीं हो पाया था।

इस बार भी अनुबंध के अनुसार हेली कंपनियों ने किराये में कोई वृद्धि नहीं की थी। लेकिन एटीएस के दाम में 40 प्रतिशत वृद्धि होने पर हेली कंपनियों का कहना है कि तय किराये में हेली सेवा संचालन करना मुश्किल है। हेली एविएशन एसोसिएशन की ओर सचिव नागरिक नागरिक उड्डयन से किराया बढ़ोतरी में छूट देने की मांग की गई है।

एटीएस के दाम बढ़ने से हेली एविएशन एसोसिएशन की तरफ से केदारनाथ हेली सेवा का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है। इस पर सरकार ही फैसला लेगी। जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा।
-दिलीप जावलकर, सचिव नागरिक उड्डयन विभाग

  • 15 दिन के लिए ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग फुल

छह मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। चार अप्रैल से गढ़वाल मंडल विकास निगम की वेबसाइट पर हेली सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई थी। दो दिन के भीतर 20 मई तक हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग फुल हो गई है।

  • वर्तमान में ये है किराया

हेलीपैड                                                     किराया
गुप्तकाशी से केदारनाथ                               7750
फाटा से केदारनाथ                                     4720
सिरसी से केदारनाथ                                   4680
नोट- किराया आने-जाने, दोनों का है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img