03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार: चोरी के वाहन से आए थे डकैत; ज्वेलर्स शोरूम में करोड़ों की डकैती करने

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार: श्रीबालाजी ज्वेलर्स शोरूम में करोड़ों की डकैती डालने के बाद बदमाशों ने फरार होने में जिन वाहनों का प्रयोग किया था, वह चोरी के निकले हैं। पुलिस ने सीसीटीवी से वाहनों के नंबरों को जांचा तो ये बात निकलकर सामने आई। पुलिस-सीआईयू व एसटीएफ की टीमें बदमाशों की कुंडली खंगालने में जुटी है। कुछ सुराग भी मिले हैं, लेकिन अभी तक कोई खास सफलता नहीं मिल सकी है।

एक सितंबर की दोपहर रानीपुर मोड़ स्थित अतुल गर्ग के श्रीबालाजी ज्वेलर्स शोरूम में हथियारबंद पांच बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश करोड़ों रुपये के आभूषण लूटकर स्कूटी और बाइक से फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी के जरिये वाहनों के नंबर देखने के बाद उनकी पड़ताल शुरू की। तब सामने आया कि चोरी के वाहनों का इस्तेमाल बदमाशों ने फरार होने में किया है।

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि बदमाशों के बारे में दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में सुराग मिलने के बाद अलग-अलग टीमों ने यहां डेरा डाल रखा है। कुछ क्लू जरूर मिले हैं, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग पा रहे हैं। पिछले 10 दिन से लगातार पुलिस की टीमें गैर राज्यों में 24 घंटे खोजबीन में जुटी हुई हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।

Also read- भदोही जिले में सपा विधायक जाहिद बेग के घर से नाबालिग को कराया गया मुक्त

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img