03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भदोही जिले में सपा विधायक जाहिद बेग के घर से नाबालिग को कराया गया मुक्त

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक जाहिद बेग के आवास में फंदे से लटकी एक घरेलू सहायिका का शव बरामद होने के एक दिन बाद मंगलवार को पुलिस ने श्रम प्रवर्तन विभाग के साथ मिलकर बेग के घर छापा मारा और बाल श्रम में लगी एक किशोरी को मुक्त कराया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक दिन पहले फंदे पर लटकी मिली थी लड़की की लाश

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक (एसपी) मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि विधायक जाहिद बेग के घर 8 साल तक काम करने वाली नाजिया नाम की लड़की ने सोमवार को उनके घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कात्यायन ने बताया कि इसका पता तब चला जब 14 साल की एक लड़की घर में नाजिया को जगाने गई। उन्होंने बताया कि नाजिया का पोस्टमार्टम कराया गया है जिसमें उसकी मौत फांसी के कारण होने की बात सामने आई है।

सपा विधायक के घर से नाबालिग सहायिका को कराया गया मुक्त

एसपी ने कहा कि मामले की जांच पूरी होने के बाद अधिक जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि मंगलवार दोपहर को श्रम प्रवर्तन अधिकारी जीपी सिंह के नेतृत्व में उनके विभागीय कर्मचारियों और स्थानीय पुलिस ने विधायक के आवास से घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली नाबालिग लड़की को मुक्त कराया। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारी ने बताया श्रम विभाग विधायक के खिलाफ 10 साल की उम्र से काम कर रही एक लड़की की मौत और 14 वर्षीय लड़की (जिसे बचाया गया था) को काम पर रखने के सिलसिले में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी कर रहा है।

Also read- कालिंदी एक्सप्रेस पलटाने की साजिश: CCTV फुटेज में दो संदिग्धों की तलाश जारी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Khatima Dharmantaran के 3 मामलों पर बड़ी कार्रवाई, SSP ने SIT गठित कर शुरू कराई जांच

खटीमा में धर्मांतरण के 3 मामलों पर पुलिस का...

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Topics

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img