03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल में सैलानियों की रौनक, बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटक, यातायात व्यवस्था चरमराई

एफएनएन, नैनीताल : सरोवरनगरी नैनीताल में वीकेंड के लिए सैलानियों का उमड़ना जारी है। इसकी शुरुआत शुक्रवार से हुई। नगर की रौनक बढ़ चली है, जबकि पर्यटन वाहनों से आंतरिक मार्गों में यातायात व्यवस्था चरमरा गई। नगर का ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन अब परवान चढ़ने लगा है। अब पर्यटक बड़ी संख्या में यहां आने लगे हैं।

पर्यटकों के समूह आने से चहल-पहल बढ़ गई है। शनिवार को पर्यटक वाहन पार्किंग की तलाश करते नजर आए। सैलानियों की आमद बढ़ने से नगर की रंगत में निखार नजर आ गया है। जिस कारण होटल, सरकारी व गैर सरकारी गेस्ट हाउसों के अधिकांश कमरे पैक हो गए। पार्किंग के अभाव में मालरोड के कुछ होटलों के कमरे खाली रहे।

मालरोड में चहलकदमी करने वाले सैलानियों की भीड़

पर्यटन स्थल स्नोव्यू, हिमालय दर्शन, किलबरी, केव गार्डन, चिड़ियाघर, सरिताताल, वाटर फाल, बाटनिकल गार्डन व हनुमान गढ़ी समेत नगर के सभी पर्यटन स्थल में पूरे दिन सैलानियों की आवाजाही रही। मालरोड में चहलकदमी करने वाले सैलानियों की भीड़ रही।

नौका विहार करने वाले सैलानियों को तांता

नैनीझील में भी नौका विहार करने वाले सैलानियों को तांता लगा रहा। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट, पीआरओ रुचिर साह के अनुसार मैदानी भागों के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने के बाद सीजन चरम पर पहुंचा। लिहाजा प्रशासन को यातायात को लेकर अभी से पुख्ता इंतजाम करने होंगे।

कलेक्ट्रेट मार्ग पर लगा जाम

वहीं सरोवर नगरी में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट रोड पर बेतरतीब वाहनों के पार्क होने से सुबह एक घंटे जाम लगा। बताया जाता है कि पुलिस की ओर से दोतरफा वाहनों की आवाजाही बंद नहीं करने से यह स्थिति पैदा हुई।

जाम में स्कूली-कालेज के बच्चे भी फंसे रहे। पुलिस ने आठ बजे बाद नो पार्किंग जोन में पार्क वाहनों पर जैमर भी लगाए लेकिन सुबह नौ बजे बाद ही यातायात सामान्य हो सका। जाम में पुलिस के वाहन भी फंसे रहे।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img