03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रभु चरणो का दास बन जीव को सफल बनाने ही जीवन का हो मूल मंत्र : जल्होत्रा

  • प्रभु श्री राम की लीला का मंचन का शुभारम्भ करने पहुॅची भाजपा नेत्री फुटेला

एफएनएन, किच्छा :  नव युवक कलां केन्द्र द्वारा आयोजित रामलीला के मंचन का शुभारम्भ देर रात्रि भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शैली फुटेला एवं भाजपा नेता विनोद फुटेला द्वारा संयुक्त रुप से परिवार संग किया गया। इस दौरान श्रीमती फुटेला ने भगवान गणेश से रामलीला के मंचन की अनुमति मांगते हुए पूजा अर्चना की। जिसके उपरान्त प्रभु श्री राम की आरती की गयी।

जिसके उपरान्त भाजपा नेत्री श्रीमती फुटेला ने उपस्थित आगंतुको को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रभु श्री राम के आदर्श आज भी समाज के लिए मिसाल है प्रत्येक व्यक्ति को उनके पद चिन्हों पर चलते हुए अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। उन्होंने प्रभु श्री राम की लीला को सुन्दर ढ़ग से प्रस्तुत करने पर नवयुवक कलां केन्द्र के समस्त पदाधिकारियों का उत्साह वर्धन करते हुए युवा वर्ग से इस प्रकार के आयोजनो मंे अधिक से अधिक शामिल होने का आव्हान किया।

इस मौके पर मुख्य रुप से विवेक फुटेला, नैनसी फुटेला, युवानशु फुटेला, विशाल फुटेला, कोमल फुटेला, इधर नव युवक कला केन्द्र के संरक्षक लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, पंडित नगद शर्मा, अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, डायरेक्टर जितेन्द्र अग्रवाल डब्बू, सचिव विकास दावड़ा, कोषाध्यक्ष रिंकल गुप्ता, मंच सचिव हरीश सक्सेना, अंशुल गंगवार, अनुज सक्सेना, वासु शर्मा, राजीव अग्रवाल, कमल भाटिया, मनोज गुप्ता, मनोज कक्कड़, विवेक आर्या, के0बी कृष्णा, सूजल, मनीष सिडाना सहित थे। इधर देर रात्रि कार्यक्रम में समलित होने पहुॅचे सांसद प्रतिनिधि बिपिन जल्होत्रा ने भी प्रभु श्री राम का आर्शीवाद प्राप्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नवयुवक के समस्त कलांकारो को बधाई दी।

इस दौरान उनके साथ हरीश खानवानी, अक्षय अरोरा, नवनोज सिंह ढिल्लों, भगवंत सिंह, मिष्ठा खानवानी, गोल्डी सिंह, मनोज यादव थे। इधर नव युवक कला केन्द्र के संरक्षक लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, पंडित नगद शर्मा, अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, डायरेक्टर जितेन्द्र अग्रवाल डब्बू, सचिव विकास दावड़ा, कोषाध्यक्ष रिंकल गुप्ता, मंच सचिव हरीश सक्सेना, अंशुल गंगवार, अनुज सक्सेना, वासु शर्मा, राजीव अग्रवाल, कमल भाटिया, मनोज गुप्ता, मनोज कक्कड़, विवेक आर्या, के0बी कृष्णा, सूजल, मनीष सिडाना सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img