03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नहीं मिली एंबुलेंस, घायल भाई को कबाड़ ढोने वाले रिक्शे पर लादकर अस्पताल पहुंचा किशोर

एफएनएन, रायबरेली: दीवार से गिरकर घायल हुआ भाई तड़प रहा था। सरकारी एंबुलेंस सेवा मिल नहीं रही थी। ऐसे में 11 साल का बच्चा कबाड़ ढोने वाले रिक्शे पर भाई को लादा और पैदल रिक्शा घसीटते हुए अस्पताल पहुंचा। ग्रामीण स्वास्थ सेवाओं की पोल खोलने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।

मामला नगर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का है। नगर से जुड़े गांव हसनगंज में एक परिवार काफी समय से अस्थाई रूप से निवास कर रहा है। यह मूल रूप से भदोखर थाना क्षेत्र के हंसा का पुरवा के निवासी है। यहां पर प्रदीप कुमार आकर कबाड़ बिनने का काम करते है। शनिवार की दोपहर उनका बेटा कृष्णा (13 ) दीवार से गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद परिजन परेशान थे।

उन्होंने एंबुलेंस के लिए संपर्क किया, किंतु उनका संपर्क नहीं हो पाया तो घायल कृष्णा के छोटे भाई विक्की ने उसे कबाड़ ढोने वाले रिक्शे पर लादा और उसे पैदल घसीटते हुए अस्पताल की ओर चल पड़ा। उसके साथ उसकी चाची तुलसी भी रिक्शे को पीछे से सहारा दे रही थी, जब लोगों ने उन्हें देखा तो घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के हड़कंप मच गया। सीएचसी अधीक्षक डा मनोज शुक्ल ने बताया कि घायल का इलाज किया जा रहा है । उसे बेहतर सुविधाएं दी जा रही है।

Hot this week

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img