Tag: will be produced

उत्तराखंड में भू-तापीय ऊर्जा से बनेगी बिजली, आइसलैंड सरकार के साथ जल्द होगा करार

उत्तराखंड सरकार द्वारा भू-तापीय ऊर्जा से बिजली उत्पादन के सम्बन्ध में विदेश मंत्रालय और गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोत मंत्रालय को पत्र भेजा गया था। इन दोनों मंत्रालयों की ओर से इसके लिए मंजूरी मिल गई है। अब उत्तराखंड में आइसलैंड सरकार द्वारा अपने खर्चे से भू-तापीय ऊर्जा स्रोतों पर गहन अध्ययन किया जाएगा।