Tag: Uttrakhand

मोदी सरकार की उत्तराखंड को बड़ी सौगात, खुलेंगे चार नये केंद्रीय विद्यालय

मोदी केबिनेट की इस बैठक में देश के दूरदराज क्षेत्रों में भी आधुनिक एवं सुलभ शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए ₹5,872 करोड़ की अनुमानित लागत से 85 केंद्रीय विद्यालयों और 28 नवोदय विद्यालयों समेत कुल 113 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना को मंजूरी दी गई है। ये नए केंद्रीय विद्यालय लगभग 82,560 छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे और 5,388 स्थायी नौकरियों का भी सृजन करेंगे। इनमें से उत्तराखंड को चार नए केंद्रीय विद्यालयों की सौगात मिली है।

उत्तराखंड के 5000 एनएचएम संविदा कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, मिला 7-15% वेतन वृद्धि का तोहफा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की सहायक निदेशक डॉ. अर्चना ओझा ने उत्तराखंड के सभी जनपदों के जिला स्वास्थ्य समिति (CMO) के सदस्य सचिवों को NHM के कर्मचारियों के मासिक वेतन की बढ़ोतरी के सम्बन्ध में आदेश भेजे हैं।

Uttarakhand: नियमविरुद्ध वसूली के उपभोक्ता फोरम के दो आदेश विद्युत लोकपाल ने किए रद्द, लौटाना पड़ेगा जुर्माना

विद्युत लोकपाल डीपी गैरोला ने यह माना कि फोरम ने विद्युत अधिनियम का उल्लंघन करते हुए मनमाना आदेश दे दिया। लोकपाल ने फोरम का आदेश रद्द करते हुए फैसला दिया है कि यूपीसीएल के अधिकारी उपभोक्ता से वसूल की गई पूरी रकम माहवार किश्तों में लौटाएं।

उत्तराखंड में दिसंबर में हो सकते हैं निकाय चुनाव, तैयारियां तेज

ओबीसी आरक्षण लागू करने संबंधी अध्यादेश पर फैसला। शासन द्वारा अध्यादेश राजभवन को भेजा जा चुका है। राजभवन इसी सप्ताह इस अध्यादेश को मंजूरी दे सकता है। मंजूरी के बाद ओबीसी आरक्षण की नियमावली पर निर्णय होगा। मुख्यमंत्री को इस पर अनुमोदन देना है।

उत्तराखंड में 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर लागू होगी समान नागरिक संहिता

एफएनएन ब्यूरो, देहरादून-उत्तराखंड। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) अब जल्द ही लागू होने जा रहा है। शुक्रवार को विशेषज्ञ समिति ने यूसीसी नियमावली का अंतिम ड्राफ्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दिया है। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि सभी को समान न्याय और समान अवसर सुनिश्चित कराने के लिए यूसीसी जल्द लागू कराया जाएगा।

उत्तराखंड राज्य चिकित्सा महानिदेशालय का वरिष्ठ सहायक छह हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

एफएनएन ब्यूरो-देहरादून-उत्तराखंड।उत्तराखंड ऱाज्य चिकित्सा महानिदेशालय के वरिष्ठ सहायक को मंगलवार को विजिलेंस टीम ने छह हज़ार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

बड़े साइबर अटैक से सोमवार को 48 घंटे बाद उबर पाया उत्तराखंड

एफएनएन ब्यूरो, देहरादून-उत्तराखंड। बड़े साइबर अटैक के 48 घंटे बाद सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) के एक्सपर्ट्स की लगातार कड़ी मशक्कत और माथापच्ची के चलते सोमवार सुबह उत्तराखंड में ई-ऑफिस समेत कई सेवाएं बहाल तो हो गईं, लेकिन नेटवर्क डाउन होने की वजह से पूरे दिन बार-बार रुकावटें आती रहीं। इससे सरकारी कामकाज फिर प्रभावित हुआ।

राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर नौ नवंबर को उत्तराखंड में लागू होगी समान नागरिक संहिता (यूसीसी)

एफएनएन ब्यूरो, देहरादून। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) उत्तराखंड में राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर पूर्व निर्धारित तिथि नाै नवंबर को ही लागू होगी। सोमवार को राजधानी में रूल्स एंड रेगुलेशन कमेटी की आखिरी बैठक के बाद इस बाबत साफ संकेत मिले हैं।

तिरुपति बालाजी मंदिर को देशी घी आपूर्तिकर्ता के रुड़की स्थित कंपनी में छापा

एफएनएन ब्यूरो, रुड़की- हरिद्वार, उत्तराखंड। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद के लड्डू के घी में मिलावट के शक में रविवार को आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से भगवानपुर स्थित एक देशी घी निर्माता कंपनी पर छापा मारा।

तीसरे दिन 6200 नीटर ऊंची बर्फीली चोटी से सुरक्षित निकाले गए चौखंबा ट्रैक पर फंसे दोनों विदेशी पर्वतारोही

एऩडीआरएफ और एसडीआरएफ जवानों ने वायुसेना के दो हेलीकॉप्टरों के जरिए संयुक्त रूप से चलाया जोखिम भरा सफल सर्च...

साइबर हमलों की काट नहीं ढूंढ पाया उत्तराखंड, 72 वेबसाइटें ऑडिट में मिली थीं ‘असुरक्षित’

एफएनएन ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड राज्य में भले ही आईटी के क्षेत्र में तीव्र प्रगति देखी जा रही हो लेकिन अचानक होने वाले साइबर हमलों की काट ढूंढने में सरकारी तंत्र के इंतजामात नाकाफी ही रहे हैं। आईटीडीए के विशेषज्ञ सरकारी विभागों को अक्सर चेताते भी रहते हैं लेकिन विभागों के जिम्मेदार आला अफसर इस तरफ ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।

उत्तराखंड के सरकारी तंत्र पर बड़ा Cyber Attack…सीएम हेल्पलाइन समेत 90 वेबसाइट्स 24 घंटे से ठप 

एफएनएन ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में बृहस्पतिवार सुबह शातिर हैकर्स ने अचानक बहुत बड़ा साइबर हमला कर दिया। इस Cyber Attack से यूके स्वान और 90 सरकारी वेबसाइटें ठप हो गईं। नेपाल और चीन से सटे अति संवेदनशील इस पहाड़ी राज्य का पूरा आईटी सिस्टम पिछले 24 घंटे से पूरी तरह ठप है और सचिवालय समेत राज्य के किसी भी सरकारी दफ्तर में कोई भी सरकारी कामकाज नहीं हो पा रहे हैं।