03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के 5000 एनएचएम संविदा कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, मिला 7-15% वेतन वृद्धि का तोहफा

Spread the love

एफएनएन ब्यूरो, देहरादून। एनएचएम संविदा कर्मचारी संगठन के पांच हजार कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के आदेश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) द्वारा 5000 कर्मचारियों के मासिक वेतन में बढ़ोतरी करने का फैसला किया गया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने अपने अधीन कार्यरत पांच हजार संविदा कर्मचारियों के मासिक वेतन में वृद्धि संबंधी शासकीय परिपत्र जारी भी कर दिया है। तीन श्रेणियों के संविदा कर्मियों की यह वेतन वृद्धि क्रमश: सात, ग्यारह और 15 फीसदी की गई है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की सहायक निदेशक डॉ. अर्चना ओझा ने उत्तराखंड के सभी जनपदों के जिला स्वास्थ्य समिति (CMO) के सदस्य सचिवों को NHM के कर्मचारियों के मासिक वेतन की बढ़ोतरी के सम्बन्ध में आदेश भेजे हैं।

इतनी बढ़ेगी पगार

NHM कर्मचारियों के वेतन में श्रेणीगत बढ़ोतरी की गई है। 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन वाले कर्मचारियों के वेतन में सात फीसदी, 20 हजार तक वेतन वालों के लिए 11% और 15 हजार तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों के वेतन में 15 फीसदी बढ़ोतरी की जाएगी। उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में कार्यरत पांच हजार कर्मचारियों को खुशखबरी मिलने पर, एनएचएम संविदा कर्मचारी संगठन द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया गया है।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img