पंडित नेहरू का चित्र बनाने की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। सर्वश्रेष्ठ चित्र बनाकर कक्षा पांच की रक्षिका विजेता बनीं। द्वितीय स्थान कक्षा आठ की पायल गुप्ता और तृतीय स्थान कक्षा पांच की दिव्या ने प्राप्त किया।
एफएनएन ब्यूरो,बरेली। साहित्यिक संस्था 'शब्दांगन' के तत्वावधान में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सुभाष नगर में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत काव्यपाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छह कवयित्री छात्राओं ने भाग लिया। सर्वश्रेष्ठ काव्य प्रस्तुति देने पर दुर्गेश कुमारी को विजेता चुना गया। रिया गुप्ता की काव्य प्रस्तुति भी सराहनीय रही और उन्हें उप विजेता चुना गया।