Tag: opposition

एक देश एक चुनाव O.N.O.E. विधेयक लोकसभा में पेश, जेपीसी भेजा गया

एक देश एक चुनाव भाजपा के चुनावी एजेंडे में शामिल रहा है। वहीं, विपक्ष की मुख्य पार्टी कांग्रेस ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के प्रस्ताव का पुरजोर विरोध किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि लोकतंत्र में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' काम नहीं कर सकता और कांग्रेस इसके साथ नहीं है। खरगे का तर्क है कि अगर हम चाहते हैं कि हमारा लोकतंत्र जीवित रहे तो जरूरत के हिसाब से चुनाव होते रहने चाहिए।

370 वापसी के मुद्दे पर जे एंड के विधानसभा में धक्का-मुक्की-हाथापाई,  निष्कासित किए गए भाजपा विधायक

जम्मू कश्मीर विधानसभा में गुरुवार को अनुच्छेद 370 वापसी का प्रस्ताव पेश होने के बाद विधायक हाथापाई पर उतर आए। भारी हंगामे के बाद स्पीकर ने विधानसभा की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित कर दी। इसके बाद भी भाजपा के विधायक वेल में आकर हंगामा करते रहे। स्पीकर के आदेश पर मार्शलों ने कुछ भाजपा विधायकों को विधानसभा से बाहर निकाला।