खुलासे पर उठ रहे सवालों पर भी एसएसपी श्री आर्य मुखर दिखे। साफ किया कि बाकी दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद घटनाक्रम से जुड़ी जो भी जानकारी सामने आएगी, पुलिस उसे भी जरूर सार्वजनिक करेगी।
थाना शाही के गांव जुन्हाई में शुक्रवार देर रात रामलीला में दो पक्षों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि दूसरे गांव के कुछ लोगों ने स्थानीय युवकों पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में चार युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों में एक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। अस्पताल में भर्ती तीन अन्य घायलों में भी एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव रसूला चौधरी में बुधवार को ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने रंजिश के चलते ट्रैक्टर से कुचलकर मार डालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
एफएनएन ब्यूरो, बिल्सी-बदायूं। बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र में सात साल की मासूम बच्ची की गला काटकर और सिर पर पत्थर मारकर बहुत ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात लगभग साढ़े आठ बजे बच्ची की लाश खंडहरनुमा एक मकान में अर्धनग्न अवस्था में कपड़े में लिपटी हुई देखी गई तो पूरे इलाके में हड़कन्प मच गया। हत्या से पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। घटना के विरोध में गुस्साई भीड़ ने हंगामा भी काटा।
एफएनएन ब्यूरो, लखनऊ/बहराइच। बहराइच में हुई हिंसा के मामले में नया खुलासा हुआ है। युवक रामगोपाल मिश्रा का मुख्य हत्यारोपी अब्दुल हामिद परिवार समेत नेपाल भाग गया है और वहां रिश्तेदार के घर पर छुपा हुआ है। पुख्ता इन्पुट मिलने के पुलिस उसे नेपाल से गिरफ्तार कर लाने की कवायद में जुट गई है।
एफएनएन ब्यूरो, मुम्बई। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राकांपा शिंदे नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के तार कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ रहे हैं। पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए दावा किया है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या में गिरफ्तार दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े हुए हैं।
एफएनएन ब्यूरो, मुम्बई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अजित गुट के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर तीन हमलावरों ने बाबा पर फायरिंग की और फरार हो गए। गंभीर घायल हालत में उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
एफएनएन ब्यूरो, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। थाना क्षेत्र के गांव ट्यूलिया में शनिवार सुबह 55 साल के किसान का शव चारपाई पर पड़ा मिला। संपत्ति हथियाने की मंशा से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शक के घेरे में आए एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। गुरुवार को घर से दवा लेने बरेली गए थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव मीरापुर के 19 वर्यीय युवक का शव शुक्रवार को आंवला क्षेत्र में पेड़ पर लटका मिला। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
एफएनएन ब्यूरो, अमेठी-उप्र। असफल प्रेम संबंधों और मुकदमे की रंजिश में परिषदीय शिक्षक सुनील कुमार समेत चार सदस्यों वाले उनके पूरे परिवार को गुरुवार सरेशाम गोलियों से भून डालने के मुख्य आरोपी चंदन वर्मा ने शुक्रवार देर रात पुलिस गिरफ्त में एक दरोगा की पिस्टल छीनकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पैर में गोली मारकर उसे बेबस कर दिया। हत्याकांड को अंजाम देने से पहले चंदन जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश भी कर चुका है।
एफएनएन ब्यूरो, अमेठी। जिला अमेठी की शिवरतनगंज तहसील के अहोरवा भवानी कस्बे में शिक्षक, उनकी पत्नी और दो मासूम बेटियों को गुरुवार शाम कई राउंड अधाधुंध फायरिंग कर मौत की नींद सुला दिया गया। हाई प्रोफाइल अमेठी जिले में सरेआम हुई पूरे शिक्षक परिवार की नृशंस हत्या से इलाके भर में सनसनी, आक्रोश और दहशत का माहौल है।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने छह साल की मासूम बच्ची को कमरे में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की कोशिश की। बच्ची रोई तो गला घोंटकर मारने की भी कोशिश की। बच्ची के रोने की आवाज पर आसपास के लोग पहुंचे तो दरिंदा बच्ची को बदहवास हालत में छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आठ घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।