Tag: Indaur

इंदौर में सेना के ट्रेनी आर्मी अफसरों की कार रोककर लूटपाट, महिला मित्र से गैंगरेप, दो गिरफ्तार

एफएनएन, इंदौर-मप्र। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में मंगलवार देर रात आठ हथियारबंद बदमाशों ने कार रुकवाकर दो ट्रेनी आर्मी अफसरों और उनकी महिला मित्रों की कार पर धावा बोलकर लूटपाट की और कातिलाना हमला भी कर दिया। ₹10 लाख फिरौती वसूलने के इरादे से एक ट्रेनी अफसर और उसकी महिला मित्र को अगवा कर ले गए और जंगल में अफसर को बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप की संगीन वारदात को भी अंजाम दे डाला। पुलिस ने सघन काम्बिंग अपहृत अफसर और उसकी महिला मित्र को बदमाशों के चंगुल से छुड़वाकर दो शातिरों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इनमें से एक का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है।