एफएनएन ब्यूरो, नई दिल्ली/बेंगलुरु। कर्नाटक पुलिस ने खुफिया एजेंसियों से मिले इन्पुट्स के आधार पर पिछले छह साल से 'शर्माजी' बनकर रह रहे चार पाकिस्तानियों को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए पाक नागरिकों के कब्जे से फर्जी भारतीय पासपोर्ट और जाली आधार कार्ड भी बरामद किए गए हैं।