Tag: 7 employees

गोंडा: विदेश राज्यमंत्री बनकर करा दिए सात चकबंदी अफसरों के ट्रांसफर, एफआईआर, आरोपी जालसाज़ फरार

एफएनएन ब्यूरो, गोंडा-उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया बनकर एक नटवरलाल ने चकबंदी आयुक्त पर फोन कॉल से ऐसा दबाब बनाया कि चकबंदी विभाग में एक के बाद एक सात अधिकारियों के तबादले करवा दिए।‌ मामले कि खुलासा होने पर केंद्रीय राज्य मंत्री के प्रतिनिधि ने जनपद के कटरा बाजार थाने में सतीश नाम के चालबाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।‌