एफएनएन, प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) का चाल चरित्र और चेहरा कमोवेश एक ही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कट्टर हिंदू बनने की राजनीति कर रही है जबकि सपा सॉफ्ट हिंदू बनने की राजनीति कर रही है।







