03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Uttarakhand: राहुल गांधी के बयान पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जताई कड़ी आपत्ति; राहुल गांधी को हिंदू धर्म से किया बहिष्कृत

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, बदरीनाथ: राहुल गांधी के बयान पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बहिष्कृत किया है।

ज्योतिष्पीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले राहुल गांधी ने संसद में मनुस्मृति के बारे में गलत बयान दिया था, जिससे सनातन धर्मी आहत हैं। इस बारे में उन्होंने स्पष्टीकरण मांगा था लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिससे उनको हिंदू धर्म से बहिष्कृत किया जाता है।

बदरीनाथ धाम में स्थित शंकराचार्य आश्रम में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थलों की मर्यादा बनी रहनी चाहिए। कुछ लोग तीर्थ स्थलों पर अमर्यादित व्यवहार करते हैं, जिससे धामों की महत्ता के साथ श्रद्धालुओं की आस्था पर ठेस पहुंचती है। तीर्थाटन व पर्यटन में अंतर को समझना जरूरी है। साथ ही उन्होंने कहा कि देवभूमि आने वाले हर श्रद्धालु के लिए दर्शन की व्यवस्था होनी चाहिए।

देवभूमि से यह संदेश नहीं जाना चाहिए कि श्रद्धालु बिना दर्शन के लौटे हैं। वहीं चारों धामों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए ज्योतिर्मठ की ओर से ब्रह्मकपाल में श्राद्ध किया जाएगा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chamoli में दर्दनाक सड़क हादसा : 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत, 3 घायल

एफएनएन, चमोली: Chamoli के चमोली जिले में शनिवार सुबह...

Haridwar Pakistani नेटवर्क से जुड़े ट्रांजेक्शन मामले में महिला टीचर गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिले के कलियर थाना क्षेत्र...

Topics

ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक 20 मीटर नीचे गिरा, दो की मौत

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Brahmanand तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img