03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सुरेश बोले- अब खेला होवे, सितारगंज से चुनाव लडूंगा, विधायक पार्टी छोड़कर भागेगा

कंचन वर्मा, रुद्रपुर : अपनी ही पार्टी को लेकर भाजपा नेता सुरेश गंगवाल के बोल बिगड़ गए। आज क्रिकेट मैच के दौरान उन्होंने सितारगंज से चुनाव लड़ने की घोषणा की और यह तक कह दिया कि विधायक पार्टी छोड़कर भागेगा और हर हाल में वह चुनाव लड़ेंगे। सुरेश ने कहा कि बंगाल में अब खेला होवे का नारा चल रहा है तो अब यहां भी खेला होगा। इस बीच उनके समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी के नारे लगाए तो उन्होंने हंसकर इसका समर्थन किया। हालांकि सुरेश गंगवार यह कहने से भी नहीं भूले कि पार्टी पर उन्हें पूरा भरोसा है और भाजपा उन्हें हरहाल में मौका देगी। आपको बता दें कि सुरेश का परिवार उत्तराखंड गठन के बाद से ही उधम सिंह नगर जिला पंचायत पर काबिज है। दो बार उनके पिता ईश्वरी प्रसाद गंगवार, एक बार मां सुशीला गंगवार और इस बार पत्नी रेनू गंगवार जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। हरीश रावत सरकार में जब कई विधायकों ने कांग्रेस का साथ छोड़ा तो गंगवार का परिवार भी भाजपा के साथ हो लिया। अब उनके यह बोल कुछ और ही इशारा कर रहे हैं। यहां यह बता देना जरूरी होगा कि सुरेश की किच्छा विधायक राजेश शुक्ला से भी मेडिकल कॉलेज के नामकरण को लेकर अनबन चल रही है।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img