जोगी नवादा में मुस्लिम बालक की पिटाई के विरोध में घेरी पुलिस चौकी, चौराहे पर भी जोरदार प्रदर्शन

जोगी नवादा में कांवड़ जुलूस के दौरान बालक की पिटाई पर हंगामा करते लोग और मौके पर तैनात पुलिस-पीएसी

मस्जिद के पास से सांकेतिक कांवड़ जुलूस निकालने पर भी लड़के लोग, जमकर बवाल

सीओ थर्ड ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर हंगामा बढ़ने से रोका

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। शहर के मोहल्ला जोगी नवादा में सोमवार सुबह कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस द्वारा मुस्लिम बालक की पिटाई को लेकर एक समुदाय के आक्रोशित लोगों ने खूब हंगामा किया। क्षेत्र के लोग आक्रोशित होकर पहले पुलिस चौकी और बाद में जोगी नवादा में चौराहे पर जमकर बवाल मचाया। सूचना पर सीओ और थाना प्रभारी आनन-फानन मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर समेत पुलिस वाले वहां पहुंच गए। सीओ ने जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन देकरआक्रोशित लोगों को शांत कराकर बवाल को बढ़ने से रोका।

जोगी नवादा में कांवड़ जुलूस के दौरान बालक की पिटाई पर हंगामा करते लोग और मौके पर तैनात पुलिस-पीएसी

हंगामा कर रहे लोगों का आरोप था कि सोमवार सुबह जोगी नवादा इलाके में शाहनूरी मस्जिद के पास पुलिस जोगी ने बालक अयान शाह को पीट दिया। पिटाई से अयान शाह घायल हो गया। आरोप यह भी था कि चौकी पुलिस घरों में घुसकर लोगों को प्रताड़ित कर रही है। आक्रोशित लोगों ने पुलिस चौकी के बाहर और जोगीनवादा चौराहे पर पुलिस-प्रशासन की कथित ज्यादतियों के खिलाफ हंगामा करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। सूचना पर सीओ तृतीय अनीता चौहान, बारादरी कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अमित पाण्डेय पीएसी- पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने जांच में दोषी मिलने पर दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन देकर जैसे-तैसे प्रदर्शनकारियों को शांत कराया।

जोगी नवादा में कांवड़ जुलूस के दौरान बालक की पिटाई पर हंगामा करते लोग और मौके पर तैनात पुलिस-पीएसी

पुलिस निकलवा रही थी 11 कांवड़ियों का सांकेतिक जुलूस

बताते चलें कि पिछले सोमवार को भी जोगी नवादा शाहनूरी मस्जिद के पास दूसरे समुदाय के लोगों ने कथित तौर पर बगैर अनुमति कांवड़ जुलूस निकालने का विरोध करते हुए हंगामा किया था।

जोगी नवादा इलाके में कांवड़ रूट को लेकर हुए बवाल के बाद पुलिस-पीएसी को संभालना पड़ा मोर्चा

बावजूद इसके कल रविवार को विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने आज सावन के चौथे सोमवार पर भी इसी रास्ते से कांवड़ यात्रा निकालने का ऐलान कर दिया। हंगामे की आशंका को भांपते हुए पुलिस की निगरानी में मात्र 11 कांवड़ियों के जत्थे की सांकेतिक कांवड़ यात्रा निकाली गई। समुदाय विशेष का आरोप था कि जोगी नवादा चौकी इंचार्ज की सहमति से ही बगैर अनुमति कांवड़ यात्रा निकाली गई और बालक को पीटा गया।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...

“आंख से आंसू को मोड़ा जा रहा है…!”

सारस्वत समारोह में हुआ गणेश 'पथिक' संपादित साहित्यिक पत्रिका...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img