03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चिंता छोड़िए ! सत्र खत्म तो होने दीजिए, नतीजा निकल आएगा, विपक्षी बोले – क्रेडिट लेना चाहते हैं विधायक

एफ़एनएन, रुद्रपुर : अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन के फैसले से पहले सवाल ‘ क्रेडिट ‘ पर अटका है। इंतजार है बजट सत्र खत्म होने का। शहर विधायक के लौटने के बाद फैसला भी सार्वजनिक हो जाएगा और क्रेडिट भी !

राजनीति मुद्दों को उलझाने और क्रेडिट लेने का नाम है। यही सब रुद्रपुर में भी चल रहा है। जी20 की बैठक से पहले अतिक्रमण हटाने के नाम पर एक मुद्दा गरम हुआ और हॉट बन गया। उन व्यापारियों के लिए चिंता स्वाभाविक थी जिनकी दुकानें इस अभियान में टूटने का खतरा बना था। लेकिन इसके पीछे अब खतरे का भय दिखाकर राजनीति चल रही है।

इस राजनीति के चक्रव्यूह में फंसने के बाद मेयर समेत भाजपा के तमाम नेता साइड लाइन किए जा चुके हैं। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। व्यापारी नेताओं के संबोधन में भी अलग ही भाव नजर आ रहे हैं। ‘ शिव और सिर्फ शिव ‘ किसी और की जरूरत फिलवक्त तो नहीं। यानी विधानसभा सत्र खत्म होगा तो संकट भी खुद ही खत्म हो जाएगा। जो विकल्प दिए गए हैं, उन्हीं के तहत दुकानों का भविष्य तय हो जाएगा। कुछ फिट दुकानें पीछे करने पर भी रजामंदी हो सकती है।

राजनीति का गणित समझ में आने के बाद कुछ नेता तो यहां तक कहने लगे हैं कि क्रेडिट लेने के लिए ही इसे हॉट इश्यू बनाया गया। उनका कहना है जय – जयकार के लिए व्यापार से खिलवाड़ करना ठीक नहीं है। रोडवेज के सामने जिन व्यापारियों की दुकानें हैं उनमें कई व्यापारी ऐसे भी हैं, जो रोज कमाते और खाते हैं लेकिन राजनीति का क्या कहें !

Hot this week

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Topics

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img