03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

STF का RO/ARO Exam-2023 पेपर लीक मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : यूपी एसटीएफ ने समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 के पेपर लीक मामले में एक साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने शुक्रवार को ठाकुरगंज के मनोचा बेकरी के पास से पकड़ा। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।

एसटीएफ के एएसपी लालप्रताप सिंह के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी अभिनंदन कुमार ठाकुरगंज के रस्तोगीनगर का रहने वाला है। वह पेशे से दवा कारोबारी है। समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 का आयोजन 11 फरवरी को किया गया था। परीक्षा से पहले ही पेपर सोशल मीडिया पर लीक हो गया था। मामले की जांच शासन ने एसटीएफ को सौंप दी थी।

अभिनंदन ने एसटीएफ को बताया कि उसके पिता की माल में दवा की दुकान है। उसने भी अलाया डिस्ट्रीब्यूटर के नाम से विभूतिखंड में फर्म व ऑफिस खोल रखा है। उसका परिचय पीजीआई के वृंदावन कालोनी निवासी डॉ. शरद सिंह से हुई। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं के पेपर आउट कराने वाले कई लोग उनके परिचित है। अच्छी नौकरी लगवा देंगे।

15 लाख में सौदा, भोपाल होटल दिया गया था पेपर
विवेचक इंस्पेक्टर अंजनी पांडेय के मुताबिक अभिनंदन ने पूछताछ में बताया कि शरद ने समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा का फॉर्म भरने की बात बताई । साथ ही कहा कि 15 लाख रुपए की व्यवस्था करो तो मैं पेपर आउट करवाकर तुम्हें दे सकता हूं। शरद सिंह के कई बार कहने पर मैं तैयार हो गया। मैंने एडवांस हेतु कुल करीब एक लाख रुपए नकद दिए। उसने गारंटी के तौर पर मेरे हाई स्कूल, इन्टरमीडिएट व ग्रेजुएशन के अंक पत्र व प्रमाणपत्र और मेरा बैंक ऑफ बडौदा का ब्लैंक चेक ले लिया। 9 फरवरी 2024 की सुबह भोपाल पहुंचाने के लिए कहा।

भोपाल में होटल कमल पैलेस आनंद नगर में बुलाया, जहां पर सुभाष प्रकाश, विवेक उपाध्याय तथा अन्य काफी लड़के मौजूद थे। वहां पेपर मिला। इसके बाद परीक्षा दी, जो प्रश्नपत्र पढ़ाया गया था वहीं प्रश्न आये। लेकिन परीक्षा के पहले ही पेपर लीक हो गया। इस मामले में गिरोह के राजीव नयन मिश्रा, सुभाष प्रकाश और विवेक उपाध्याय को उसके साथियों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी होते ही मोबाइल सारा डाटा डिलिट कर भूमिगत हो गया।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img