03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राय की मूर्ति का हुआ अनावरण

एफएनएन, रुद्रपुर : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सांसद व मंत्री रहे विश्वनाथ राय की आदमकद प्रतिमा का आज अनावरण किया गया ।विधायक राजकुमार ठुकराल ,पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ,वन निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, मेयर रामपाल सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ,व राय के पुत्र अवकाश प्राप्त कर्नल प्रमोद शर्मा ने विधिवत रूप से मूर्ति का अनावरण किया।

विधायक ठुकराल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देना चाहिए ।उन्होंने कहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राय ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई जिसे यह देश कभी भुला नहीं सकता। पूर्व मंत्री बेहड़ ने कहा कि ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की बदौलत देश को आजादी मिली है आज राय की मूर्ति का अनावरण किया गया है जो आने वाली पीढ़ी को नई दिशा देगी।

वन निगम के अध्यक्ष परिहार ने कहा कि वर्ष 1932 में राय ने विधि की शिक्षा प्राप्त की थी अगर वह चाहते तो ऊचें पद पर कार्य कर सकते थे, लेकिन आजादी का जो जज्बा उनके भीतर था जिसके चलते वह स्वतंत्रता की आग में कूद पड़े और अपने जीवन की आहुति दी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राय के पुत्र प्रमोद ने कहा कि उनके पिता जी की मूर्ति का अनावरण उनके परिवार के लिए नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए सौभाग्य का विषय है ,जो आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देगा ।इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दर्शन सिंह ,सेवा सिंह और सुच्चा सिंह को अतिथियों ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दूरभाष के जरिए मूर्ति का अनावरण पर प्रमोद शर्मा को शुभकामनाएं दी। इस दौरान अजय तिवारी, जगदीश तनेजा, राजेश प्रताप सिंह, अरुण पांडे, अंकुर राय, गुलाब सिंह सिरोही ,अनिल शर्मा, जेबी सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे। संचालन गिरधर सिंह ने किया।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img