03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

टोल पर फंसीं सपा सांसद, हुई नोंकझोंक: मैनेजर यहां नहीं आएंगे, परेशानी है तो ऑफिस में जाकर मिलो

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, मुरादाबाद: मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा की कार रविवार देर शाम छिजरासी टोल की वीवीआईपी लेन नंबर 9 से गुजरने के दौरान उनसे अभद्रता हो गई। सांसद की कार के आगे एक अन्य कार के चालक से टोल शुल्क को लेकर कर्मियों की बहस हो रही थी। ऐसे में सांसद की कार 10 से 12  मिनट तक जाम में फंसी रही। सुरक्षा कर्मियों के समझाने के प्रयास करने पर टोलकर्मियों ने अभद्रता की। हालांकि टोल मैनेजमेंट ने इस प्रकार की किसी घटना से इनकार किया है।

लगातार सायरन बजता रहा, लेकिन नहीं मिली जाने की जगह
मुरादाबाद से सपा सांसद रुचि वीरा रविवार को दिल्ली से लखनऊ जा रही थीं। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनकी कार वीवीआईपी लेन से होकर निकल रही थी। लेकिन वीवीआईपी लेन में भी वाहनों की भरमार थी और जाम लगा हुआ था। टोल बूथ पर उनके आगे चल रहे अन्य वाहन की टोल शुल्क को लेकर बूथ पर तैनात कर्मचारी से बहस होने लगी। इस दौरान सांसद की कार उसके पीछे फंसी रही और लगातार सायरन बजाती रही।

टोल मैनेजर को बुलाने को कहा तो- कर्मी बोला- ऑफिस में जाकर मिलो
काफी देर फंसे रहने के बाद सांसद ने अपने सुरक्षा कर्मी को टोल बूथ पर भेजा। लेकिन सांसद के कार में होने की जानकारी देने के बावजूद बूथ पर तैनात कर्मचारी ने सुरक्षाकर्मी से भी बदसलूकी शुरू कर दी। इस पर टोल मैनेजर को बुलाने का आग्रह किया गया। कर्मचारी ने कहा कि वह यहां पर नहीं आएंगे, आपको परेशानी है तो उनके ऑफिस में जाकर मिलो। इसको लेकर काफी नोंकझोंक हुई। जाम खुलने के बाद ही वे यहां से रवाना हुईं।
सांसद बोलीं- करूंगी शिकायत
सांसद रुचि वीरा का कहना है कि वे इसके खिलाफ सोमवार को एनएचएआई और केंद्रीय परिवहन मंत्री से शिकायत करेंगी। वहीं टोल प्रबंधन ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...

Topics

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...

Shubhendu Adhikari बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री

एफएनएन, कोलकाता : Shubhendu Adhikari बीजेपी विधायक दल के...

Champawat प्रकरण पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, न्यायिक जांच की मांग

एफएनएन, देहरादून : Champawat प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img