Thursday, March 5, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडदेहरादून के कई इलाकों में सुनाई दी धमाकों की आवाज, पुलिस-प्रशासन हुआ...

देहरादून के कई इलाकों में सुनाई दी धमाकों की आवाज, पुलिस-प्रशासन हुआ अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : राजधानी देहरादून के कई इलाके धमाकों की आवाज सुनाई देने से लोगों सहम गए। एक के बाद एक देहरादून के कई क्षेत्रों में धमाकों की आवाज आने की खबर तेजी से फैली तो पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया। टीमें मौके के लिए रवाना हुई है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

 

धमाकों की आवाज की खबर तेजी से फैलने पर डीएम सोनिका ने कहा कि उनके पास कोई सूचना नहीं है। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार का कहना है कि ऐसी सूचना तो चल रही है, लेकिन कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है कि यह आवाज आई कहां से।

यदि किसी व्यक्ति के पास पुष्ट जानकारी हो तो प्रशासन को दे सकता है ताकि आगे पड़ताल की जा सके। हालांकि पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। जानकारी जुटाई जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments